Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: इस दिवाली होगी सिंहासन की लड़ाई, रूह बाबा की नाक में दम करने आ गई है मंजुलिका

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: इस दिवाली सिंहासन की लड़ाई में रूह बाबा की नाक में दम करने के लिए मंजुलिका पूरी तरह तैयार है. फिल्म का टीजर आज रिलीज हो गया है, जिसके साथ ही मंजुलिक बनी विद्या बालन का फर्स्ट लुक भी नजर आ रहा है.

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर आ गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. टीचर को देखकर एक बात तो पक्की है कि इस बार मंजुलिका सिंहासन की लड़ाई लड़ते अपने रौद्र रूप में नजर आने वाली है. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक टीजर नहीं देखा तो बिना समय गवाए आइए बताते हैं कि इस टीजर में क्या कुछ खास है.

भूल भुलैया 3 का टीजर

भूल भुलैया 3 का टीजर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है. इस टीजर की शुरुआत एक सिंहासन से शुरू होती है, जहां मंजुलिका कहती है कि, ‘मेरा सिंहासन उसको दिया तूने.’ और फिर एक राजा के लुक में एक आदमी को खींचते हुए दिखाया जाता है. और अचानक एक बड़े से शीशे में आग लग जाती है. इस बीच होती है कार्तिक आर्यन की एंट्री, जो कहते हैं कि, ‘क्या लगा कहानी खत्म हो गई.’दरवाजे तो बंद होते ही हैं ताकि एक दिन फिर से खुल सके.’ तभी मंजुलिका अपने तंत्र मंत्र से बंद दरवाजे को जोर जोर से पीटते हुए कहती है कि, कितनी बार चीनोगे इसे मुझसे, ये मेरा सिंहासन है.’ और फिर होती है मंजुलिका बनी विद्या बालन की एंट्री, जो सिंहासन को उठा जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आती हैं.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 New Poster: ‘ये दिवाली भूल भुलैया वाली’, मंजूलिका को सबक सिखाने आ रहे हैं रूह बाबा

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: देख लिया फिल्म का पोस्टर, दरवाजे के पीछे छुपे हैं ये 4 बड़े राज, जानिए कैसे होगी माजुलिका की एंट्री

कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3 की इस टीजर में आगे कई मजेदार सीन है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा. भूल भुलैया 3 में इस साल का सबसे बड़ा फेस ऑफ होने वाला है, मंजुलिका वर्सेज रूह बाबा. और अब टीजर को देखकर एक बात तो तय है कि फिल्म में मंजुलिका रूह बाबा की नाक में दम करने वाली है. लेकिन हमेशा की तरह रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन मंजुलिका को सबक सिखाते नजर आएंगे. भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में विद्या बालन मंजुलिका का किरदार निभा रही हैं. वहीं, रूह बाबा का किरदार कार्तिक आर्यन और मंजुलिका से निपटने में उनका साथ तृप्ति डिमरी देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >