Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: थिएटर्स के बाद किस ओटीटी पर होगा मंजुलिका और रूह बाबा का क्लैश, डिटेल्स इनसाइड

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' थिएटर्स में 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो गई है. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है.

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन स्टारर इस साल की मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. फिल्म में एक बार फिर रूह बाबा और मंजुलिका का क्लैश देखने को मिल रहा है. फिल्म के कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. वहीं, फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. ऐसे में अगर त्योहारों की वजह से आपने अबतक फिल्म को थिएटर्स में जाकर नहीं देखा है तो कुछ वक्त और ठहर जाइए. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आप कब इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

भूल भुलैया 3 को लेकर फैंस का हाइप

भूल भुलैया 3 का हाइप काफी समय से कार्तिक आर्यन के फैंस में बना हुआ है. भूल भुलैया 2 में उनके रूह बाबा वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. और इसके अगले पार्ट के इंतजार में लंबे समय से आंखें बिछाए बैठे थे. ऐसे में अब भूल भुलैया 3 के रिलीज होने के बाद फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में होड़ मची हुई है. इसी बीच अगर आपने किसी वजह से फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया है तो परेशान मत होइए. क्योंकि जल्द ही आप इसे ओटीटी पर देख पाएंगे.

किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी भूल भुलैया 3?

भूल भुलैया 3 को देखने के लिए आपको डेढ़ से दो महीना का इंतजार करना होगा. हालांकि, कब यह फिल्म रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन एक बात कंफर्म है कि जब भी यह ओटीटी पर दस्तक देगी तो भूल भुलैया 3 Netflix पर स्ट्रीम होगी.

भूल भुलैया 3 बॉक्सऑफिस कलेक्शन

भूल भुलैया 3 के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करने तो भूल भुलैया 3 ने बघरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36.60 करोड़ के साथ ओपनिंग की और इसके अगले दिन फिल्म ने लगभग 37 करोड़ रुपए कमाए. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ने पहले दिन 55.30 करोड़ का कारोबार किया.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 Day 3 Collection: कार्तिक की फिल्म ने टिकट काउंटर पर लगवाई लंबी लाइन, जानें कितनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >