Bhool Bhulaiyaa 3 OTT: इस दिन ओटीटी पर रूह बाबा और मंजुलिका से होगी मुलाकात, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी हैं.

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 एक लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म सिनेमाघरों में 1 नवंबर, 2024 को दिवाली पर रिलीज हुई थी. फिल्म में कार्तिक आर्यन ने रूहान रूह के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है. जबकि माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के किरदार ने दर्शकों को खूब डराया. राजपाल यादव, छोटे पंडित के रोल में कॉमेडी करते दिखे. फाइनली अब आप मूवी को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं.

फिल्म भूल भुलैया 3 किस ओटीटी पर होगी रिलीज

निर्देशन अनीस बज्मी ने की फिल्म भूल भुलैया 3, 27 दिसंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. नेटफ्लिक्स ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, कार्तिक आर्यन आपके लिए क्रिसमस सरप्राइज लेकर आया है! जल्द ही आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, रूह बाबा नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब इंतजार खत्म हुआ. रूह बाबा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, रूह बाबा को देखकर मजा आएगा. एक यूजर ने लिखा, कार्तिक आर्यन पको बहुत बड़ा फैन हूं और आपकी कोई फिल्म मिस नहीं करता. एक यूजर ने लिखा, आओ हवेली पर. पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स है.

फिल्म भूल भुलैया 3 की कहानी

फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली. दुनिया भर में फिल्म 417.51 ​​करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. फिल्म की कहानी कोलकाता के परिवेश में सेट की गई है. रूह बाबा वहां भूतों को भागते हैं. उनकी मुलाकात तृप्ति डिमरी से होती है और वह उसे रक्तघाट के एक महल लेकर जाती है. रूह बाबा को 200 साल पुराने राजकुमार का पुनर्जन्म समझ लिया जाता है. कहानी काफी दिलचस्प है और रोमांच और हास्य का सही मिश्रण है.

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रूह बाबा और मंजुलिका…

ये भी पढ़ें-  Bhool Bhulaiyaa 3 की सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में नहीं मिलेगा सपोर्ट, जानें कार्तिक आर्यन ने क्यों कहा ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >