Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

भूल भुलैया 3 के रिलीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ट्रेलर पर हमें जबरदस्त रिस्पांस मिला और टाइटल ट्रैक ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड कर रहा है.

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ दर्शकों को हंसाने और डराने वापस आ गए है. फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से इसके रिलीज का दर्शक इंतजार कर रहे हैं. मूवी में इस बार तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आएंगी. अनीस बज्मी निर्देशित मूवी को लेकर कार्तिक ने बताया कि ये पार्ट 1 और 2 से अलग कैसे है. इसके अलावा एक्टर ने बताया कि भूल भुलैया 3 के रिलीज होने का वह बेसब्री से वेट कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन बोले- पैसा वसूल एंटरटेनर मूवी है

भूल भुलैया 3 के रिलीज होने में सिर्फ 2 हफ्ते ही बच गए हैं. कार्तिक आर्यन ने जूम से बातचीत में इसके रिलीज को लेकर कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं. मेरा बस चले तो मैं कल ही सबको फिल्म दिखा दूं. तीसरा पार्ट बहुत अच्छा बना है. ये आपको बहुत हंसाने वाला है और साथ ही डराने वाला है. ट्रेलर पर हमें जबरदस्त रिस्पांस मिला और टाइटल ट्रैक ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड कर रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक एक और मजेदार डरावनी जर्नी के लिए तैयार रहें. वहीं, उन्होंने कहा ये पूरी तरह से पैसा वसूल एंटरटेनर होने जा रहा. इसमें कुछ सरप्राइज एलिमेंट है.

भूल भुलैया 2 और 3 में क्या है अंतर

भूल भुलैया 2 और 3 में एक ही किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे, ऐसे में दोनों में क्या अंतर है. इसपर एक्टर ने कहा, दोनों में कोई तुलना नहीं है. यह एक नई कहानी है जो फ्रैंचाइजी की आत्मा को बरकरार रखती है. एक बार जब आप फिल्म देखेंगे, आप ये महसूस करेंगे. इस बार हम लोग बहुत सारा एंटरटेंनमेंट लेकर आ रहे हैं. रूह बाबा अलग-अलग सिचुएशन में आपको खूब हंसाने वाले है. इसके अलावा इस फ्रैंचाइजी में नये किरदार की एंट्री हुई है, जो इसे और रोचक बनाएंगे.

Also Read- Kartik Aaryan: आलिया भट्ट के बाद एलन वॉकर के कॉन्सर्ट पर पहुंचे कार्तिक आर्यन, फैंस ने कहा ‘रूह बाबा बने ग्लोबल स्टार’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >