Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: कार्तिक आर्यन की फिल्म Hit हुई या Flop, जानें अबतक का कलेक्शन

हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. कार्तिक आर्यन की फिल्म ने अबतक 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. छठ दिन मूवी ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों मल्टीस्टारर फिल्में बड़े बजट की है. दोनों ही मूवीज पॉपुलर फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी है. जहां एक तरफ भूल भुलैया 3 में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी है. तो दूसरी तरफ सिंघम अगेन में अजय के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अर्जुन कपूर है. बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भूल भुलैया 3 ने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

भूल भुलैया 3 ने छठे दिन की कितनी कमाई

सैकनिलक के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने ओपनिंग डे पर 35.5 करोड़ रुपये कमाए थे. अनीस बज्मी की फिल्म ने शनिवार को 37 करोड़, रविवार को 33.5 करोड़, सोमवार को 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़ का बिजनेस किया था. टोटल कमाई फिल्म की 148.50 करोड़ रुपये हो गई है.

हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है भूल भुलैया 3

फिल्म भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल थी. जबकि भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने काम किया था. वहीं, 17 साल बाद भूल भुलैया 3 में मंजुलिका की भूमिका में विद्या दोबारा नजर आई है.

वारणसी में चाट का लुत्फ उठाते दिखे कार्तिक आर्यन

फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का जश्न कार्तिक आर्यन ने वारणसी में सेलिब्रेट किया. एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक लोकल शॉप पर वारणसी में चाट खाते दिखे. उनके आस-पास फैंस की भीड़ लगी दिख रही है, जो उनके साथ सेल्फी लेना चाहती है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: सिंघम अगेन से कमाई के मामले में बस थोड़ा ही पीछे है भूल भुलैया 3, जानें कमाई

Also Read- The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर विद्या बालन ने खोले राज, बोलीं- उसका नाम बता दो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >