Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: सिंघम अगेन से कमाई के मामले में बस थोड़ा ही पीछे है भूल भुलैया 3, जानें कमाई

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखा. दूसरे दिन कितनी कमाई हुई, इसका आंकड़ा आ गया है.

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 को रिलीज हुए दो दिन हो गए. फिल्म दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर अमी जे तोमार की धुन पर नचा रहे हैं. माधुरी दीक्षित भी मूवी में है और उनको बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. फिल्म की कहानी में आपको हॉरर और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. भूल भुलैया 3 की टक्कर सिंघम अगेन से हुई. दूसरे दिन का कलेक्शन आपको यहां बताते हैं.

भूल भुलैया 3 का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन

भूल भुलैया 3 का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अच्छा रहा है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने दूसरे दिन 36.50 करोड़ की कमाई की. अबतक कुल कमाई फिल्म ने 72 करोड़ रुपये कर ली है. वहीं, दुनियाभर में ओपनिंग डे पर मूवी ने 55 करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. कार्तिक ने 72 करोड़ के साथ अपनी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. अब देखना है कि रविवार को मूवी कितनी कमाई कर सकती है.

रविवार को कौन पड़ेगा किसपर भारी

भूल भुलैया 3 की टक्कर रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से हुई. हालांकि सिंघम अगेन कमाई के मामले में भूल भुलैया 3 से आगे निकल गई है. दो दिन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कार्तिक की मूवी कमाई में सिंघम अगेन से बस थोड़ा ही पीछे है. अब देखना है कि रविवार को कौन किसपर भारी पड़ती है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1: फिल्म ने की बंपर ओपनिंग, बनी कार्तिक की हाईएस्ट ओपनर मूवी

Also Read- The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर विद्या बालन ने खोले राज, बोलीं- उसका नाम बता दो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >