Bholaa: अजय देवगन की फिल्म ने प्रति शो कमाये 4496 रुपये, KRK बोले- थियेटर वालों ने बिजली का खर्चा…

KRK On Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म भोला बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की, हालांकि दूसरे दिन गति थोड़ी धीमी पड़ गई, जिसके बाद अब केआरके ने भोला की कमाई का जमकर मजाक उड़ाया है.

KRK On Bholaa Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को जहां दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला, वहीं ओपनिंग डे पर इसने साबित भी कर दिया. 125 करोड़ के बजट में बनाई गई मूवी ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार में गिरावट देखने को मिली. इसने महज 6.50 करोड़ रुपये ही अपने खाते में डाले. अब खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने अजय देवगन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मजाक उड़ाया है.

केआरके ने भोला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का उड़ाया मजाक

कमाल रशिद खान उर्फ केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. हालांकि इन-दिनों उन्हें भोला फिल्म पर आये दिन कोई न कोई ट्वीट करते देखा जाता है. लेटेस्ट ट्वीट में केआरके ने लिखा, ”फिल्म #भोला ने दूसरे दिन 13899 शो से 6.25 करोड़ की कमाई की… यानी 4496 प्रति शो, यानी थिएटर मालिक का शेयर 2248 रुपये है, जो बिजली बिल के लिए काफी है”.


फिल्म का रिव्यू किया था केआरके ने

बीते दिनों केआरके ने फिल्म का रिव्यू किया था. जिसमें उन्होंने इसे भोजपुरी फिल्म करार दिया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, मेरा सलाम… @ अजय देवगन, एक शानदार भोजपुरी कॉमेडी फिल्म #भोला बनाने के लिए। फिल्म का नाम #भोला के बजाय #TheTruckInUP होना चाहिए. अजय ने 200 करोड़ बर्बाद करने का अपराध किया है, इसलिए उन्हें आधिकारिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. मैं इस 2.5 घंटे की बकवास और टॉर्चर को 0* देता हूं. #आआथू!

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को फ्लॉप होने से खुद भगवान… KRK ने सलमान खान के लिए मजे, भोजपुरी में की मिमिक्री
दूसरे दिन भोला ने की इतनी कमाई

अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘भोला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 7.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 18.60 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें कि अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन भी किया है. फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी अहम भूमिका में हैं. 30 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. भोला तमिल फिल्म ‘कैथि’ का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. फिल्म में दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >