Bholaa BO Collection Day 1: KRK ने बताया-ओपनिंग डे पर सिर्फ इतनी होगी भोला की कमाई, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म भोला का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तब से ही दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी बेसब्र थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूवी पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस करेगी. लेकिन केआरके ने कुछ और बताया है.

Bholaa box office collection day 1: अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. फिल्म को काजोल ने फुल पैसा वसूल बताया है. साथ ही अन्य कई क्रिटिक्स मूवी को शानदार बता रहे है. यही नहीं ट्विटर पर यूजर्स सिंघम एक्टर की फिल्म को ब्लॉकबस्टर और मास्टरपीस कह रहे है. कहा जा रहा है कि मूवी पहले दिन तगड़ी कमाई करेगी, लेकिन खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके कुछ और कह रहे है.

भोला पहले दिन करेगी इतनी कमाई

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म भोला का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तब से ही दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी बेसब्र थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूवी पहले दिन 15 करोड़ का बिजनेस करेगी. लेकिन केआरके ने ट्वीट कर लिखा, फिल्म भोला की पहले दिन की एडवांस बुकिंग शहजादा भेड़िया और सर्कस के बराबर है. यानी फिल्म पहले दिन 5-8 करोड़ का बिजनेस कर सकती है! लैंडिंग लागत 200 करोड़ है! इसलिए फिल्म रिलीज से पहले ही ब्लॉकडस्टर है.


केआरके बोले- अजय देवगन ने इस बात के लिए किया है मना

एक अन्य ट्वीट में केआरके ने लिखा, अजय देवगन ने मुझे भोला का रिव्यू नहीं करने के लिए कहा. इसलिए मैं इसका रिव्यू नहीं करूंगा. मेरे दोस्तों और फॉलोअर्स मुझे माफ करें. वहीं, अजय की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, भोला जरूर देखनी चाहिए. पूरा पैसा वसूल! अजय देवगन, मैं पूरे समय ताली बजाते और चियर करती रही.


केआरके ने उड़ाया अभिषेक बच्चन का मजाक

केआरके ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था, ”अभिषेक बच्चन #भोला के आखिरी सीन में आते हैं, जिसका एक ही हाथ है मतलब वो है #शोले का गब्बर सिंह… उन्होंने #भोला 2 में बदला लेने का वादा किया! लेकिन #भोला2 बनेगा कैसे जब #भोला आपदा हो जाएगी.” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, #भोला के टिकट की कीमत 1200 और 900 रुपये है… पागल हो गए हैं अजय देवगन? अजय ने यह कीमत इसलिए रखी क्योंकि #पठान के टिकट की कीमत वही थी, लेकिन अजय भाई, हर 4 टांगों वाला जानवर घोड़ा नहीं होता कुछ गढ़ा भी होता है.

Also Read: Bholaa BO Prediction Day 1: पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’! पहले दिन करेगी धुआंधार कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >