Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'भोला' की पकड़ बरकरार, सामंथा रुथ की 'शांकुतलम' ने टेक दिए घुटने

Bholaa Box Office Collection Shaakuntalam Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला ने रविवार को ठीक-ठाक बिजनेस किया. अजय देवगन की फिल्म अभी भी पिछले तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. वहीं, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की 'शांकुतलम' दर्शकों को लुभा नहीं पा रही है.

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘भोला‘ (Bholaa) की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अबतक है. फिल्म धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आगे बढ़ रही है. इसे रिलीज हुए 18 दिन हो चुके है और मूवी ने अबतक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जबकि दुनिया भर में मूवी ने 112 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ (Shaakuntalam Collection Day 3) का बुरा हाल है.

फिल्म भोला की कमाई

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला ने रविवार को ठीक-ठाक बिजनेस किया. अजय देवगन की फिल्म अभी भी पिछले तीन हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार को मूवी ने 2.72 करोड़ की कमाई की और कुल कमाई अबतक 85.16 करोड़ हो गया है. कहा जा रहा है कि इस वीकेंड तक मूवी 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

‘शांकुतलम’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की ‘शांकुतलम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन ये दर्शकों को लुभा नहीं पा रही है. सामंथा की फिल्म शाकुंतलम कालिदास के नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम से प्रेरित है. पहले दिन केवल 5 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसने सिर्फ 1.5 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन इसने 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जो बहुत कम है. इसमें जयदेव मोहन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, मोहन बाबू, अदिति बालन, मधु, जिशु सेनगुप्ता और अल्लू अरहा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ के पास है कितनी संपत्ति? जानें सुमोना चक्रवर्ती की Net Worth
तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है भोला

भोला लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन एक नायक की भूमिका में हैं, जो कल्पना से परे हर एक खलनायक को हिलाकर रख देते हैं. फिल्म में तब्बू ने हार्ड कोर एक्शन पर हाथ आजमाया है और अपने एक्शन सीक्वेंस खुद ही किए हैं. 2008 में यू, मी और हम, 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 के बाद भोला अजय की चौथी निर्देशित फिल्म है. फिल्म में संजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव भी सहायक भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Gadar 2: बेहद हसीन हैं तारा सिंह की बहू, बोल्डनेस में सास सकीना को देती हैं कड़ी टक्कर, PICS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >