Bholaa BO Collection: ‘भोला’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार,आदित्‍य रॉय कपूर की गुमराह ने तोड़ा दम

भोला ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. भोला लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन एक नायक की भूमिका में हैं.

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘भोला‘ (Bholaa) को दर्शकों से काफी तारीफ मिली. दो हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मूवी टिकी हुई है. धीरे-धीरे कर अजय की फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. बता दें कि इसमें तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखी. जबकि दीपक डोबरियाल खतरनाक विलेन के रोल में नजर आए.

भोला का कमाल

पिंकविला के अनुसार, भोला ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. फिल्म को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में 17 दिन लगे. भोला ने भारत में 80 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 115 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, 21 अप्रैल को सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है. ऐसे में भोला के पास कुछ दिन है और कमाई करने के लिए.

फिल्म ‘गुमराह’ का नहीं चला जादू

फिल्म ‘गुमराह’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. ओपनिंग डे से लेकर अबतक मूवी की कमाई खराब से खराब ही रही. आदित्‍य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच नहीं पा रही है. मूवी ने सात दिनों में सिर्फ 7.87 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि ये साउथ की फिल्‍म ‘थड़म’ की रीमेक है.

Also Read: Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल हैं करोड़ों के मालिक, एक्टर की नेटवर्थ कर देगी हैरान!
तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है भोला

भोला लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन एक नायक की भूमिका में हैं, जो कल्पना से परे हर एक खलनायक को हिलाकर रख देते हैं. फिल्म में तब्बू ने हार्ड कोर एक्शन पर हाथ आजमाया है और अपने एक्शन सीक्वेंस खुद ही किए हैं. 2008 में यू, मी और हम, 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 के बाद भोला अजय की चौथी निर्देशित फिल्म है. फिल्म में संजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव भी सहायक भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Bholaa Movie OTT Release: घर बैठे OTT पर कब और कहां देख पाएंगे अजय देवगन की फिल्म भोला? यहां जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >