Bholaa: अजय देवगन की हिरोइन अमाला पॉल कभी बोल्ड सीन करने को लेकर हुई थी बुरी तरह ट्रोल, पति संग हुआ था तलाक

Bholaa Actress Amala Paul: अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस फिल्म में एक और हिरोइन है, जो इन-दिनों चर्चा में बनी हुई हैं, उनकी खूबसूरती पर फैंस की निगाहें टिकीं हुई है. आईये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में…

Bholaa Actress Amala Paul: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू है, ऐसे में फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो के टिकट्स खरीद रहे हैं. सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन आ रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. अजय द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म 2019 तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक रीमेक है.आज हम आपको फिल्म की हिरोइन और जानी मानी अभिनेत्री अमाला पॉल के बारे में बताएंगे. वैसे तो अमाला मूवी में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं.

बोल्ड सीन की वजह से ट्रोल हुई थी अमाला पॉल

अमाला पॉल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ जीतनी अच्छी रही हैं. उनकी पर्सनल लाइफ में उतने ही विवाद रहे हैं. अमाला पॉल का जन्म 26 अक्टूबर 1991 को हुआ था. अमाला ने साल 2008 में मलयालम फिल्म से अपनी करियर की शुरुआत की. एक इंटरव्यू में अमाला ने खुलासा किया था कि आदाई फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे. जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था. उन्होंने खुलासा किया था, उस दौरान शूटिंग के वक्त 15 लोग मेरे आसपास थे.

पति से इस वजह से हुआ तलाक

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने साल 2014 में फिल्ममेकर एएल विजय संग शादी रचाई थी. हालांकि 2016 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक पर बात करते हुए अमाला ने कहा था कि मेरे ससुराल वाले मेरे काम को सपोर्ट नहीं करते थे. मुझे घर में रहने की हिदायत दी जाती थी और मेरे लिए मेरा करियर काफी महत्वपूर्ण था. मैं अपनी लाइफ में कुछ करना चाहती थी. किसी ने भी मेरी खुशी और मेंटल हेल्थ की परवाह नहीं की. इसलिए मैने तलाक लेने का फैसला किया.

Also Read: Bholaa में ‘गब्बर सिंह’ लगते हैं अभिषेक बच्चन, एक हाथ से लेंगे बदला, KRK ने अजय देवगन की फिल्म का उड़ाया मजाक
भोला लगभग 4000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

भोला फिल्म की स्क्रीन बुकिंग अभी भी चल रही है, फिल्म भारत भर में लगभग 4000 स्क्रीनों पर रिलीज को लक्षित कर रहा है, जिसमें राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में 3डी और अन्य जगहों पर 2डी को लक्षित किया गया है. टीम दृश्यम 2 यानी पॉपुलर प्राइसिंग की तरह ही प्राइसिंग स्ट्रैटेजी के साथ आगे बढ़ी है. भोला की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ये हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. दर्शक एक्शन थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >