Bheed Review: हंसल मेहता ने ‘भीड़’ की तुलना की ‘मकबूल’ फिल्म से, राजकुमार राव की मूवी पहले दिन कितना कमाएगी?

Bheed box office prediction Twitter Review: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म भीड़ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्ममेककर विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर लिखा, भीड़ अनुभव सिन्हा की बेहद बेहद जरूरी फिल्म है.

Bheed Twitter Review: बॉलीवुड निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार था, जिसमें कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की हालत दिखाई गई. इसमें राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) है. फिल्म को ट्विटर पर अलग-अलग रिव्यूज मिल रहे है. चलिए बताते है दर्शक फिल्म को लेकर क्या कह रहे है.

हंसल मेहता ने फिल्म भीड़ की तारीफ की

हंसल मेहता ने फिल्म भीड़ की सराहना की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह फिल्म हमारे समय का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के अलावा नाटकीय है और मकबूल के बाद शायद सबसे अच्छे कलाकारों में से एक है. साथ ही उन्होंने राजकुमार राव की तारीफ की है. अनुभव सिन्हा अपने खेल के शीर्ष पर है. बता दें कि इसमें पंकज कपूर, दिया मिर्जा और आशुतोष राणा भी है.

विनोद कापड़ी ने लिखा- 3 साल पहले लॉकडाउन के…

फिल्ममेककर विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर लिखा, भीड़ अनुभव सिन्हा की बेहद बेहद ज़रूरी फ़िल्म है. देखिए और समझिए कि 3 साल पहले लॉकडाउन के वक़्त जब आप अपने घरों में ओटीटी पर थे, तब करोड़ों लोग सड़कों पर किस तकलीफ़ से गुजर रहे थे. ये उस भारत की फ़िल्म है, जिसे नज़रअंदाज कर दिया गया है.


Also Read: Bheed Starcast Fees: भीड़ के लिए राजकुमार राव ने वसूली मोटी फीस, भूमि सहित इन स्टार्स के खाते में आई इतनी रकम

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म भीड़?

इन दिनों सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ रिलीज हुई है. इसके अलावा श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ भी थियेटर में चल रही है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में इस फिल्म पर भी कमाई के लिहाज से असर पड़ सकता है. अब देखना है कि मूवी दशकों को कितना इम्प्रेस कर पाती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म भीड़ ओपनिंग डे पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है.

Also Read: Bholaa: लीक हुई अजय देवगन की फिल्म की स्टोरी! जानें रीमेक से कितनी अलग है ‘भोला’ की कहानी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >