Battle of Galwan में काम करने को लेकर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह शारीरिक रूप से कठिन है

Battle of Galwan: सलमान खान ने अपनी फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” को अब तक की सबसे शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण फिल्म बताया. लद्दाख की ऊंचाई और ठंडे पानी में शूटिंग को उन्होंने सबसे मुश्किल हिस्सा कहा. आइए बताते हैं फिल्म में काम करने को लेकर उन्होंने और क्या कुछ कहा.

Battle of Galwan: सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” की शूटिंग में व्यस्त हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी झड़प पर आधारित है. फिल्म में सलमान खान एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया, जसी दर्शकों ने खूब प्यार दिया. अब हाल ही के इंटरव्यू में सलमान खान ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है.

“बैटल ऑफ गलवान” को लेकर क्या बोले सलमान खान?

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए काफी शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने कहा, “यह शारीरिक रूप से कठिन है. हर साल, हर महीने, हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है. पहले मैं कुछ हफ्तों में ट्रेनिंग कर लेता था, अब मुझे दौड़ना, किक करना, पंचिंग जैसी ट्रेनिंग के लिए ज्यादा समय देना पड़ रहा है। यह फिल्म इसकी मांग करती है.”

सलमान ने आगे कहा कि लद्दाख की ऊंचाई और ठंडे पानी में शूटिंग करना इस प्रोजेक्ट को और भी मुश्किल बना देता है. उन्होंने इसे अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक बताया.

सलमान खान वर्क फ्रंट

इससे पहले सलमान मार्च 2025 में रिलीज हुई “सिकंदर” में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी थीं. फिलहाल, वे बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 24 अगस्त को जियो सिनेमा पर हुआ.

एक था टाइगर री-रिलीज

इसके अलावा, सलमान और कैटरीना कैफ स्टारर 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “एक था टाइगर” भी दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कबीर खान की ओर से निर्देशित यह फिल्म उस समय ₹320 करोड़ से ज्यादा की वैश्विक कमाई कर चुकी थी और यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म बनी थी.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: सात दिनों में फुस्स हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म की हालत, जानें डे वाइज टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >