Battle Of Galwan: आर्मी ऑफिसर बन सलमान खान मचाएंगे गदर, धांसू पोस्टर देख अली अब्बास जफर क्या बोले

Battle Of Galwan: सिकंदर के बाद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बैटल ऑफ गलवान नामक फिल्म में दिखाई देंगे. इसमें एक्टर आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे. अब अली अब्बास जफर ने पोस्टर की जमकर तारीफ की है. इसमें चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. कहानी 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच लड़ाई की सच्ची कहानी पर आधारित होगी.

Battle Of Galwan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान के पहले लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. उन्होंने हाल ही में अपूर्व लाखिया की फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया और तब से सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. फैंस अपकमिंग मूवी को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं. अब निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसपर रिएक्ट किया.

बैटल ऑफ गलवान पोस्टर क्या बोले अली अब्बास जफर

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की पहली झलक ने काफी चर्चा बटोर ली है. भारत, टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी उनकी कई फिल्मों के निर्देशक रह चुके अली अब्बास जफर ने पिंकविला संग बातचीत में कहा, “सागर खामोशी में सागर ही रहता है…लहरों से कहता है वो जिंदा है…उनके पास सबसे ईमानदार और शक्तिशाली फैन बेस हैं.”

बैटल ऑफ गलवान पोस्टर

मोशन पोस्टर में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा खून से लथपथ है, जो मैदान पर एक निर्मम लड़ाई का संकेत देता है. बैकग्राउंड स्कोर सबसे बड़ा हाइलाइट है, क्योंकि यह देशभक्ति की भावनाओं को जगाता है. कथित तौर पर, हिमेश रेशमिया ने बैकग्राउंड स्कोर बनाया है, और वे फिल्म के सभी गाने कंपोज करेंगे. मोशन पोस्टर में फिल्म की बैकग्राउंड की झलक दिखाई गई है, जिसमें लिखा है, “समुद्र तल से 15000 फीट ऊपर, भारत ने एक भी गोली चलाए बिना अपनी सबसे क्रूर लड़ाई लड़ी.”

बैटल ऑफ गलवान की स्टार कास्ट का खुलासा

सलमान खान के अलावा, फिल्म में चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. यह पहली बार होगा जब हमें यह नई जोड़ी देखने को मिलेगी. सहायक कलाकारों में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, विपिन भारद्वाज, अभिलाष चौधरी जैसे कलाकारों की टोली है.

बैटल ऑफ गलवान की क्या होगी कहानी

बैटल ऑफ गलवान का निर्देशन अपूर्व लाखिया करेंगे. यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच लड़ाई की सच्ची कहानी पर आधारित होगी. यह वही युद्ध है, जिसमें भारत ने 54 चीनी सैनिकों को मार गिराया था और युद्ध जीता था. फिल्म की शूटिंग मुंबई के सेट के अलावा वास्तविक स्थानों पर भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के तुरंत बाद क्यों पराग त्यागी कुत्ते को घुमाने ले गए थे बाहर, करीबी दोस्त बोले- एक समय में डर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >