Bandar: बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करती नजर नहीं आ रही, लेकिन बॉबी की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है. बीते दिनों ईशा देओल ने अपने भाई का हौसला बढ़ाया था. अब उनके सबसे बड़े चीयरलीडर और भाई सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उनकी तारीफ की.
सनी देओल ने बंदर का किया रिव्यू
सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘बंदर’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म को मिले कई शानदार रिव्यू और रेटिंग्स दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के साथ सनी ने लिखा, “हर कोई तुम्हारी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा है बॉब, लव यू.” सनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों भाइयों के बीच का यह बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है.
क्या है बंदर की कहानी
फिल्म की कहानी समर नाम के एक स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर पहले से ही डाउनफॉल में चल रहा होता है. हालात तब पूरी तरह बदल जाते हैं जब उसकी एक्स पार्टनर उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा देती है. इसके बाद समर खुद को ऐसे लीगल और सोशल ड्रामे के बीच पाता है, जहां हर कोई पहले फैसला सुना देता है और सच्चाई बाद में खोजी जाती है. ‘बंदर’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है. यह फिल्म पावर, मीडिया ट्रायल, पब्लिक ओपिनियन, न्याय व्यवस्था और सिस्टम की खामियों जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाती है.
बंदर में ये स्टार्स हैं मौजूद
फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए हैं. उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, सपना पब्बी, राज बी. शेट्टी, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और ऋद्धि सेन जैसे कलाकार भी हैं. वहीं नाइजीरियाई इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अगु स्टेनली चिएदोजी ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की है.
यह भी पढ़ें- अलीबाग में यश-राधिका ने खरीदी करोड़ों की प्रीमियम प्रॉपर्टी, शाहरुख-विराट के बने पड़ोसी
