Bajrangi Bhaijaan 2: सिकंदर के फ्लॉप होते ही सलमान ने बजरंगी भाईजान 2 पर शुरू किया काम, प्रोजेक्ट से जुड़ सकता है ये खास इंसान

Bajrangi Bhaijaan 2: साल 2015 में बजरंगी भाईजान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट हुई थी. फिल्म के सीक्वल पर अपडेट आया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को लेकर सलमान ने एक खास शख्स से मुलाकात की है.

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की फिल्म सिकंदर एक लंबे इंतजार के बाद ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये अपना जादू चलाने में सफल नहीं हो सका. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही कि एक्टर ने बजरंगी भाईजान 2 पर बातचीत शुरू कर दी है. जी हां, बजरंगी भाईजान के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब ऐसा लग रहा कि उनका सपना पूरा होने वाला है.

बजरंगी भाईजान 2 को लेकर सामने आया ये अपडेट

साल 2015 में बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दर्शकों के दिलों में बस गई थी. फिल्म सलमान के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है. अब बजरंगी भाईजान 2 को लेकर खबर आ रही. एक इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, “सलमान ने कुछ दिन पहले वी. विजयेंद्र प्रसाद से मुलाकात की है. दोनों ने एक आइडिया पर बात की है और चर्चा इसी दिशा में चल रही है कि ये बजरंगी भाईजान 2 के लिए हो सकता है. साथ ही ये भी माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर कबीर खान भी जुड़ सकते हैं. यानी सलमान, विजयेंद्र प्रसाद और कबीर खान की तिकड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है. हालांकि फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है.”

सिकंदर का कलेक्शन

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ने छह दिन में 94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिा है. फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं पा रही और बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन 29 करोड़, तीसरे दिन 19.5, चौथे दिन 9.75, पांचवें दिन 6 करोड़ और छठे दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. फिल्म को छावा और एल 2: एम्पुरान कड़ी टक्कर दे रहा है.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >