Baby John Cast Fees: वरुण धवन ने वसूली इतनी रकम, सलमान खान-कीर्ति सुरेश की फीस जान चौंक जाएंगे आप

Baby John Cast Fees: बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं. आइये जानते हैं फिल्म के लिए स्टारकास्ट ने फीस के तौर पर कितनी रकम वसूली है.

Baby John Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज होगी. कैलीज की ओर से निर्देशित और एटली की ओर से निर्मित फिल्म में सलमान खान धमाकेदार कैमियो करते दिखाई देंगे. एक्टर ने अपने स्क्रीन टाइम के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया है. आइये जानते हैं वरुण धवण ने कितनी फीस ली है.

बेबी जॉन के लिए किस स्टार को मिली सबसे ज्यादा फीस

123 तेलुगु की एक रिपोर्ट की मानें तो बेबी जॉन के लिए वरुण धवण ने 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं कीर्ति सुरेश को उनके रोल के लिए 4 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस दी गई है. इसके अलावा सान्या मल्होत्रा ​​को 1 करोड़, जैकी श्रॉफ को 1.50 करोड़ और राजपाल यादव को 1 करोड़ मिले हैं. वामिका गब्बी को कथित तौर पर सबसे कम भुगतान किया गया था. उनका पेचेक 40 लाख रुपये तक का है.

किस फिल्म की रीमेक है बेबी जॉन

बेबी जॉन एटली की साल 2016 की तमिल फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है. वरुण और गब्बी के अलावा, बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश, जारा ज्याना और जैकी श्रॉफ भी हैं. कीर्ति इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रही हैं. एटली, कैलीस और सुमित अरोड़ा की ओर से सह-लिखित, बेबी जॉन जियो स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित है. मूवी में वरुण धवन ने डीसीपी सत्य वर्मा आईपीएस का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी खुशी को अपने पास्ट से दूर रखने के लिए केरल में बस जाता है. हालांकि, अनसुलझे विवाद फिर से सामने आते हैं, जिसके बाद उसे एक्शन अवतार में वापस आना पड़ता है.

Also Read- Baby John First Review: वरुण धवन की फिल्म का आया पहला रिव्यू सामने, सलमान खान का कैमियो होगा बहुत खास

Also Read- Pushpa 2 vs Baby John: एटली ने पुष्पा 2 और बेबी जॉन के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं और अल्लू अर्जुन सर बहुत…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >