Baaghi 4: 'हर आशिक विलेन होता है…', संजय दत्त बने खलनायक, फैंस बोले- तबाही आने वाली है

Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म बागी 4 में एंट्री हो गई है. मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसमें वह दमदार लुक में दिख रहे हैं.

Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक्शन थ्रिलर बागी 4 में नजर आएंगे. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में एक्टर काफी दमदार लुक में दिखेंगे. फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें वह खून से लथपथ दिख रहे हैं. उनका ये खतरनाक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और इसपर वह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पोस्टर देखने के बाद इतना तो तय है कि एक्टर इसमें विलेन का रोल प्ले करेंगे.

बागी 4 से सामने आया संजय दत्त का लुक

संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर बागी 4 से अपना लुक शेयर किया है. पोस्टर में वह एक सिंहासन पर बैठे है और उनकी बाहों में एक महिला है. उस महिला के कपड़ों पर खून लगे है. संजय दत्त गुस्से में चीखते दिख रहे हैं. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, हर आशिक एक विलेन है. पोस्टर देखने से ऐसा लग रहा है कि वह महिला एक्टर की कोई खास है, जिसे खोने के बाद वह दर्द में डूबे दिख रहे हैं.

संजय दत्त के लुक को देख क्या बोले यूजर्स?

बागी 4 से संजय दत्त का लुक देखने के बाद यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, ‘तबाही आने वाला है’. एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत खतरनाक लुक है आपका भाई.’ एक यूजर ने लिखा, ‘मजा आएगा फिल्म देखने में.’ एक यूजर ने लिखा, ‘भाई आप किसके दुख में है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘भयानक लुक है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म कब आएगी.’ बता दें कि फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read- Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, पोस्टर देख यूजर्स सलमान खान की इस फिल्म को लेकर पूछने लगे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >