Baaghi 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर फाइनली हरनाज संधू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सपनों से लेकर बड़े पर्दे तक

Baaghi 4: टाइगर श्राफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस फिल्म से हरनाज संधू ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. उन्होंने एक्शन थ्रिलर में अलीशा का किरदार निभाया, जो दर्शकों को खूब पसंद किया. अब एक्ट्रेस ने अपने डेब्यू पर आभार व्यक्त किया और खुशी जताई.

Baaghi 4: हरनाज संधू ने 5 सितंबर को रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर बागी 4 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरने वाली इस अभिनेत्री को उनकी एक्टिंग और डांस स्कील्स के लिए नेटिजन्स से काफी तारीफे मिली. अब एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक पोस्ट किया है.

हरनाज संधू ने अपनी फैमिली संग फोटो किया पोस्ट

हरनाज संधू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वह अपनी फैमिली संग हैप्पी पोज देती दिखाई दे रही है. फोटोज में, उनके माता-पिता, प्रीतमपाल सिंह संधू और रूबी संधू और अपने संगीत निर्माता भाई, हरनूर संधू दिखाई दे रहे हैं.

बागी 4 के साथ बॉलीवुड डेब्यू पर करने पर क्या बोली हरनाज

हरनाज संधू ने फोटोज को एक साथ कैप्शन में बागी 4 से बॉलीवुड डेब्यू करने पर आभार व्यक्त किया. जिसमें लिखा, “सपनों से लेकर बड़े पर्दे तक… मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है. यह पल मेरे परिवार के प्यार और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं होता… पापा, मेरे एंजल… मैं आपको हर कदम पर, हर फ्रेम में अपने साथ रखती हूं.” एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट को “माईबागीफॉरेवर” और “बागी 4” जैसे हैशटैग दिए.

बागी 4 के बारे में

बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा. हरनाज ने मूवी में रॉनी की गर्लफ्रेंड अलीशा का रोल निभाया है. फिल्म की शुरुआत रॉनी (टाइगर श्रॉफ) के साथ एक दुर्घटना से होती है, जिसमें वह ब्रेन-डेड हो जाता है और कोमा में चला जाता है. जब उसे होश आता है, तो वह सबसे पहले अलीशा (हरनाज संधू) नाम का शब्द बोलता है, जो पूरी कहानी का केंद्र बन जाता है. रॉनी को अलीशा का भ्रम होने लगता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन केस में अरमान साबित करेगा अभीरा की बेगुनाही, दादीसा मायरा की मां के लिए लेगी ये बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >