Baaghi 4 Box Office Records: वर्ल्डवाइड टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने रचा इतिहास, इन ए-रेटेड फिल्मों के रिकार्ड्स को किया चकनाचूर

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 17.15 करोड़ की कमाई की और ‘मार्को’ व ‘किल’ जैसी ए-रेटेड फिल्मों को पछाड़ा. जानें पूरी रिपोर्ट और स्टार कास्ट.

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस मूवी ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म न केवल भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी मजबूत कलेक्शन दर्ज कर रही है. खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने ज्यादा खून-खराबे और हिंसक दृश्यों के चलते फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था. इस बीच फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए कई ए-रेटेड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

‘बागी 4’ वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 17.15 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने हाल के वर्षों में रिलीज हुई कई ए-रेटेड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

इन फिल्मों को दी मात

  • मलयालम फिल्म ‘मार्को’ (2025) – 9.50 करोड़ रुपये (पहला दिन)
  • राघव जुयाल और लक्ष्य की ‘हिट 3: द थर्ड केस’ – 1.50 करोड़ रुपये
  • हिंदी फिल्म ‘किल’ – पिछड़े आंकड़े

हालांकि, फिल्म अभी भी रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ (116 करोड़, पहले दिन) और ‘हिट 3’ (38 करोड़, पहले दिन) के रिकॉर्ड्स को तोड़ने से काफी दूर है.

फिल्म की स्टार कास्ट

  • टाइगर श्रॉफ – लीड रोल
  • हरनाज संधू (मिस यूनिवर्स) – लीड एक्ट्रेस
  • सोनम बाजवा – अहम किरदार
  • संजय दत्त – विलेन के रूप में दमदार रोल

डायरेक्शन ए. हर्ष ने किया है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन रचा इतिहास, एक झटके में 25 फिल्मों को किया ढेर, अगला टारगेट अजय-अक्षय

यह भी पढ़े: Pawan Singh: विवादों के बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की ‘राइज एंड फॉल’ में धांसू एंट्री, इन कंटेस्टेंट्स से भिड़ते शो में मचाएंगे धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >