Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 का धमाका, दूसरे दिन इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

Baaghi 4 Box Office Records: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर डटकर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने भारत में दो दिनों 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसी के साथ कई मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि इसने पिछली फ्रैंचाइजी के मुकाबले थोड़ी कम कमाई की. ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में शुरुआत करते हुए मूवी ने भारत में 12 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 17 करोड़ का आंकड़ा पार किया.

बागी 4 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk के मुताबिक बागी 4 ने शनिवार यानी दूसरे दिन भारत में 3.64 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 15.64 करोड़ हो गया. हालांकि ये नंबर्स अभी शुरूआती है. रात तक इसमें बदलाव होंगे. इस आंकड़े के साथ एक्शन थ्रिलर ने कई मूवीज के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

बागी 4 ने 2 दिनों की कमाई में इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

  • फतेह- 13.35 करोड़ रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी- 10.35 करोड़
  • द भूतनी- 9.57 करोड़
  • कंपकंपी- 1.5 करोड़
  • लवयापा- 6.85 करोड़
  • तन्वी द ग्रेट- 2.19 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 5.32 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.71 करोड़
  • क्रेजी- 12.72 करोड़
  • चिड़िया- 8 लाख
  • बैडऐस रविकुमार- 8.38 करोड़
  • केसरी वीर- 1.53 करोड़
  • ग्राउंड जीरो- 6.75 करोड़
  • अंदाज 2- 0.53 करोड़

बागी 4 के बारे में

ए हर्ष की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित “बागी 4” में संजय दत्त, हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा भी हैं.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर फाइनली हरनाज संधू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सपनों से लेकर बड़े पर्दे तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >