Azaad: रिलीज से पहले सामने आया अमन-राशा की फिल्म का BTS VIDEO, बेधड़क घुड़सवारी करती दिखीं रवीना टंडन…

Azaad: राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ का बीटीएस वीडियो IMDb ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है.

Azaad: आईएमडीबी ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर राशा थडानी और अमन देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘आजाद’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिस्मने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स की मेहनत देखने को मिली है. इसे शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि ‘यहां आजाद के पर्दे के पीछे की एक झलक है, 3 दिन बाकी हैं जब हम इस कहानी को 17 जनवरी को सिनेमाघरों में देखेंगे.’ इस बीटीएस वीडियो में राशा थडानी के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. एक शांत सा राजकुमारी वाला रूप और दूसरा बेधड़क घुड़सवारी करने वाला रूप. इनके अलावा वीडियो में अमन देवगन और अजय देवगन भी कड़ी मेहनत करते दिखे हैं. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मालूम हो कि इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. अभिषेक कपूर निर्देशित इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़े: VIDEO: शाहिद कपूर ने ‘भसड़ मचा’ वीडियो से मचाया भौकाल, फैंस बोले- आपकी एनर्जी लेवल…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >