‘आवारापन 2’ की नई रिलीज डेट आई सामने, सनी देओल की इस फिल्म से भिड़ंत तय

Awarapan 2 New Release Date: ‘आवारापन 2’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Awarapan 2 New Release Date: फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म अप्रैल 2026 में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान करते हुए बताया है कि फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विशेष फिल्म्स ने इस अनाउंसमेंट के साथ फैंस को इंडिपेंडेंस डे वीकेंड के लिए तैयार रहने को कहा है.

इमरान हाशमी फिर निभाएंगे ‘शिवम’ का किरदार

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे. इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसमें दिशा पटानी फीमेल लीड में दिखाई देंगी. साथ ही शबाना आजमी भी अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की कहानी क्राइम की दुनिया में शिवम की वापसी और उसके मोक्ष (रेडेम्पशन) की जर्नी को आगे बढ़ाएगी.

इमरान हाशमी ने फिल्म को लेकर क्या कहा

एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ को लेकर अपनी बात खुलकर रखी. उन्होंने कहा था, “इस फिल्म में हमने कुछ बहुत ही इंटेंस सीन शूट किए हैं और इसका म्यूजिक भी जबरदस्त है, जो लोगों को जरूर पसंद आएगा. ‘आवारापन 2’ को लेकर करीब छह साल से चर्चा चल रही थी. कोविड से पहले भी इस पर बात हुई थी. उस वक्त मेरा सवाल था कि ‘शिवम को वापस कैसे लाया जाएगा?’ क्योंकि पहली फिल्म के अंत में उसका किरदार खत्म हो जाता है. लेकिन 2022 में हमें एक बेहतरीन कहानी मिली, जिसने इस फिल्म को सही दिशा दी.”

बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

दिलचस्प बात यह है कि ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है. सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ एक दिन पहले यानी 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिली रिलीज डेट, सूरज बड़जात्या-आयुष्मान साथ लाएंगे बड़ा धमाका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >