Thamma में अपने किरदार ‘ताड़का’ को लेकर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- दिलचस्प प्रजाति की तरह है

Thamma: रश्मिका मंदाना ने “थामा” में अपने किरदार ताड़का को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “वह इंसानी भावनाओं को समझना सीख रही है.” आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा.

Rashmika Mandanna on Thamma: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, जो इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘थामा’ की शानदार सफलता का आनंद ले रही हैं, ने अपने किरदार ताड़का और इस काल्पनिक दुनिया के इमोशनल पहलुओं के बारे में खुलकर बात की है. आईएएनएस से बातचीत में रश्मिका ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को निभाते समय मानवीय भावनाओं से जुड़ने की कोशिश की. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

थामा में अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?

रश्मिका मंदाना ने इंटरव्यू में कहा, “मुझे एहसास हुआ कि ताड़का बस भावनाओं को महसूस करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह लंबे समय से जीवित है और जंगल में रही है. उसके लिए इंसान और उनकी भावनाएं एक नई और दिलचस्प प्रजाति की तरह हैं. जब वह किसी को रोते या हंसते देखती है, तो उसे आश्चर्य होता है. जैसे, ‘अच्छा, इंसान ऐसे मुस्कुराते हैं.'”

रश्मिका ने आगे कहा कि “मैंने सोचा, अगर एक जानवर को इंसान बना दिया जाए, तो वह यही सीखेगा कि कैसे महसूस करना है. ताड़का के लिए रोना स्वाभाविक नहीं है, इसलिए वह बस चीख सकती है और यही उसकी ताकत है. हमने कहानी को उसी इमोशन के इर्द-गिर्द गढ़ा है.”

फिल्म की खासियत

“थामा” में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म एक काल्पनिक वैम्पायर यूनिवर्स पर आधारित है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) का हिस्सा है. फिल्म “भेड़िया”, “स्त्री” और “मुंज्या” की कहानी से भी जुड़ती है. इसमें आयुष्मान एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जो वैम्पायर रश्मिका और नवाजुद्दीन के बीच के सत्ता संघर्ष में फंस जाता है.

रश्मिका मंदाना वर्क फ्रंट

‘थामा’ के बाद, रश्मिका अब अपनी अगली तेलुगु रोमांटिक फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की रिलीज की तैयारी में हैं, जिसमें उनके साथ दीक्षित शेट्टी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवींद्रन ने किया है और यह 7 नवंबर 2025 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसके अलावा, रश्मिका ‘कॉकटेल 2’ और ‘मायसा’ जैसी मच अवेटेड फिल्मों में भी दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें: Mamta Kulkarni: “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं”, ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन का किया बचाव, बोलीं- बम धमाके में शामिल नहीं रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >