Asha Bhosle Died: नहीं रहीं आशा भोसले, 92 की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा

Asha Bhosle Died: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज निधन हो गया. गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की है.

Asha Bhosle Died: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज निधन हो गया. पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने इसकी पुष्टि की है.

एएनआई का ट्वीट

जानें बेटे ने क्या कहा?

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने एएनआई को बताया, मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे कासा ग्रांडे, लोअर परेल (जहां वह रहती थीं) में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

आशा भोसले का शानदार करियर

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं. उनका करियर कई दशकों तक फैला रहा और उन्होंने हजारों गाने गाकर संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी. 1933 में मंगेशकर परिवार में जन्मी आशा ने महज 9 साल की उम्र में गायन शुरू कर दिया था. साल 1943 में उन्होंने अपना पहला फिल्मी गीत रिकॉर्ड किया. 1950 के दशक तक आते-आते उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली थी.

सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजी गईं आशा भोसले

आशा भोसले को साल 2000 में देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि 2008 में उन्हें पद्म विभूषण दिया गया था. उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला. उन्हें फिल्म उमरान जान के गीत “दिल चीज क्या है” और फिल्म इजाजत के गीत “मेरा कुछ सामान” के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मफेयर और अन्य लोकप्रिय पुरस्कार भी अपने नाम किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >