अंत को स्वीकार कर लो… अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल, क्या अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे एक्टर?

Arjun Kapoor: एक्टर अर्जुन कपूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. एक्टर की बातें सुनकर फैंस काफी परेशान हैं और तरह- तरह की बातें कर रहे हैं.

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह उनकी कोई आने वाली फिल्म नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर डाली गई एक पोस्ट है. अर्जुन ने कुछ ऐसी बाते साझा की हैं जिन्हें पढ़कर फैंस के बीच हलचल मच गई है. लोग इस पोस्ट के कई मतलब निकाल रहे हैं और इसे उनके करियर या पर्सनल लाइफ में आए किसी बड़े बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं.

एक्टर ने पोस्ट में क्या लिखा?

अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा “अंत को स्वीकार कर लो भले ही यह उस तरह समाप्त न हुआ हो जैसा आप चाहते थे” इन शब्दों ने फैंस को सोच में डाल दिया है. कुछ लोगों को लग रहा है कि अर्जुन अब एक्टिंग से दूरी बना सकते हैं, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं.

I really hope Arjun is okay. With his post on his mother’s birthday and now this
by u/Electronic_Ad_61 in BollyBlindsNGossip

फैंस के रिएक्शन

पर्सनल लाइफ और ट्रोलिंग का असर

फिल्मों के साथ-साथ अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. मलाइका अरोड़ा के साथ उनके ब्रेकअप की खबरों ने पहले ही सबको चौंका दिया था. ऐसे में फैंस का मानना है कि यह पोस्ट उनके टूटे हुए रिश्ते का दर्द हो सकता है. कुछ लोग बोल रहे हैं कि डिप्रेशन से गुजर रहे हैं, तो कुछ बोल रहे हैं कि इनकी बहन की शादी होने वाली है, इसलिए शायद इमोशनल हो रहे हैं. इन सब परिस्थितियों के बीच उनके इस सीक्रेट पोस्ट ने सस्पेंस बढ़ा दिया है

अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म

अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था और इसमें अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में थीं. साल 2025 में आई यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. पूरी दुनिया में इस फिल्म ने केवल 12.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म के आने के बाद से अब तक अर्जुन कपूर ने अपनी किसी भी अगली फिल्म के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के टीजर पर रामानंद सागर के बेटे का रिएक्शन, रणबीर कपूर की जमकर की तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >