Metro In Dino: अर्जुन कपूर ने सारा अली खान- आदित्य रॉय कपूर की मूवी का किया रिव्यू, कही ये बात

Arjun Kapoor Reviews Metro In Dino: सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में आ गई. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मूवी की कहानी की तारीफ हो रही है. अर्जुन कपूर ने मूवी का रिव्यू किया है.

Arjun Kapoor Reviews Metro In Dino: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए. इसमें बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी थे. उन्होंने मूवी का रिव्यू किया है और इसकी तारीफ की है. उन्होंने दर्शकों से मूवी देखने के लिए भी कहा है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

अर्जुन कपूर ने मेट्रो इन दिनों का किया रिव्यू

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का पोस्टर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कल रात मैंने मेट्रो इन दिनों देखी. इतनी दिल से बनी हुई, इतनी सच्चाई से भरी फिल्म. ये वह फिल्म है जो देखने के बाद भी आपके साथ बनी रहती है. असली कहानियां, असली जज्बात. जरूर जाकर महसूस कीजिए इस फिल्म को. इसके साथ उन्होंने फिल्म के स्टारकास्ट को टैग भी किया है. मूवी में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा भी हैं.

Arjun kapoor reviews metro in dino

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ र��ुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर दिखी थी. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जो दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो पाई थी. उनकी अपकमिंग फिल्म नौ एंट्री 2 है, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन है. बोनी कपूर और अनीस बज्मी की ये फिल्म अगले साल यानी 2026 के दीवाली पर रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स? ओपनिंग डे पर ‘मेट्रो इन दिनों’ ने की इतनी कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >