Arbaaz Khan Daughter Name: सलमान खान की भतीजी का नाम ‘सिपारा’, जानें अरबाज-शूरा की बेटी के नाम का मतलब

Arbaaz Khan Daughter Name: अरबाज खान और शूरा खान ने अपने बेटी का नाम रिवील कर दिया है. शूरा ने 5 अक्तूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था. चलिए आपको बताते हैं कि कपल ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा और उसका मतलब क्या है.

Arbaaz Khan Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान 5 अक्टूबर को माता-पिता बने हैं. कपल ने अभी तक अपनी बेटी की झलक तो फैंस को नहीं दिखाई, लेकिन उसका नाम रिवील कर दिया. अरबाज और शूरा ने अपनी नन्ही राजकुमारी का बहुत प्यारा सा नाम रखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नाम का खुलासा किया है. आइए आपको इस नाम का मतलब बताते हैं.

अरबाज खान ने क्या रखा अपनी बेटी का नाम?

अरबाज खान और शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में लिखा हुआ है, “बेबी गर्ल सिपारा खान का स्वागत है. प्यार के साथ शूरा और अरबाज.” इसके कैप्शन में लिखा है, “अल्हम्दुलिल्लाह (लाल इमोजी).” पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बरसात हो रही है. साथ ही सेलेब्स भी नये पैरेंट्स को बधाई दे रहे हैं. राशा थड़ानी, महीप कपूर, जन्नत जुबैर सहित कई स्टार्स नें उन्हें बधाई दी.

जानें सिपारा का क्या है मतलब?

कई वेबसाइटों के अनुसार, सिपारा नाम उर्दू/अरबी शब्द ‘सिपारा’ से लिया गया है. जिसका अर्थ है “पवित्र कुरान का एक भाग या खंड.”

शूरा से कहां मिले थे पहली बार अरबाज खान?

अरबाज खान की पहली मुलाकात शूरा से पटना शुक्ला के फिल्म के सेट पर हुई थी. इस फिल्म के निर्माता अरबाज थे और इसमें रवीना टंडन ने काम किया था. शूरा एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट थीं. अरबाज और शूरा ने कुछ समय तक डेट किया और इसके बाद दिसंबर में दोनों ने निकाह कर लिया. ये शादी अर्पिता खान शर्मा के घर पर आयोजित एक फंक्शन में हुआ, जिसमें उनके परिवार और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे. वहीं, अरबाज ने शूरा से पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है. अरहान अपने दोनों माता-पिता से काफी करीब है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: मधुर भंडारकर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, कहा- भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >