एक्टिंग छोड़कर टेलरिंग सीखना चाहते हैं अपरशक्ति खुराना, बोले- 10 साल बाद बहुत मन है

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना भले ही बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना के छोटे भाई के तौर पर आए हों, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. अब उन्होंने कहा कि वह आगे जाकर एक्टिंग छोड़कर सिलाई का काम करना चाहते हैं.

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना आज बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े स्टारडम के शोर-शराबे के अपनी अलग पहचान बनाई है. कॉमेडी हो, ड्रामा हो या ओटीटी प्रोजेक्ट, अपारशक्ति ने हर बार दर्शकों को इम्प्रेस किया है, लेकिन अब उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को चौंका दिया.

एक्टिंग छोड़कर सिलाई सीखना चाहते हैं अपारशक्ति खुराना

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो पर उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा था, जब मैं सोच रहा था कि बॉम्बे शिफ्ट होने का क्या तरीका हो सकता है. फिर मैं मुंबई में स्टाइलिस्ट बन गया. मैंने कुछ ऐसे होस्ट्स की स्टाइलिंग की थी, जो एक बहुत मशहूर टीवी चैनल पर बॉलीवुड शो होस्ट कर रहे थे.” अभिनेता ने आगे कहा, “मेरी दिली इच्छा है कि धीरे-धीरे मैं जो भी काम कर रहा हूं, उसे छोड़ दूं. 10-12 साल बाद सिलाई सीखने का बहुत मन है. कपड़ा कैसे काटना है, कैसे सिलना है, वो सीखना चाहता हूं.”

शादी के बाद अपारशक्ति खुराना की खुली किस्मत

इसी बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनके करियर में कैसे बदलाव आया. उन्होंने कहा, “शादी से पहले मैं रेडियो और दिल्ली हाईकोर्ट में छोटे-मोटे काम किया करता था, उस समय डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउस या टीवी चैनलों को मैसेज या ईमेल करता था. हालांकि किसी ने जवाब नहीं दिया.” उन्होंने आगे बताया, “जिस दिन मेरी शादी हुई, उसी दिन मुझे तीन साल पुराने मैसेज के जवाब मिले, जिनमें मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं उनके साथ जुड़ सकता हूं, क्योंकि उन्हें एक होस्ट की जरूरत है. मुझे तो किस्मत पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है.”

यह भी पढ़ें- आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >