Anupama: प्रार्थना के एक्स पति के प्यार में पड़ी माही, राजा को धोखा दे रहा परी? कोठारी हाउस में इस शख्स को देख चौंकी राही

Anupama: सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही कोठारी हाउस में गौतम को देखकर हैरान हो जाती है. वह ख्याति से पूछती है कि गौतम घर में क्या कर रहा. मोटी बा कहती है कि वह गौतम को लेकर आई है. दूसरी तरफ परी अपने पति को लेकर राही से बात करती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम वर्कआउट करता होता है. उसी वक्त माही की नजर उसपर पड़ती है. माही उसे देखती रह जाती है. गौतम उसे देखता है और उससे पूछता है कि क्या उसे प्रोटीन शेक चाहिए. माही कुछ नहीं कहती है और वहां से जाने लगती है. गौतम उसे जाने से रोकता है और उसपर दोबारा से भरोसा करने के लिए थैंक्यू कहता है. गौतम कहता है कि प्रार्थना खुश है और इससे उसे खुशी मिलती है. वह विश्वास जताता है कि अंश एक अच्छा पिता बनेगा. वह माही की तारीफ भी करता है और ये सुनकर वह शरमा जाती है.

गौतम के प्यार में पड़ी माही

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, गौतम को याद दिलाती है कि आरती का वक्त हो गया है. वह अपने बोतल से एक सिप लेता है और उसे वहां रखकर चला जाता है. माही इस बोतल को उठाती है और उससे पी लेती है. दूसरी तरफ अनु, ईशानी से पूछती है कि वह वापस क्यों नहीं जा रही. ईशानी कहती है कि उसकी दीवाली की छुट्टियां अभी तक खत्म नहीं हुई है. अनु को शक होता है कि वह कुछ छिपा रही है. वहीं, माही, गौतम के आउटफिट से मैच करता हुआ ड्रेस पहनती है. जब मीता उससे इसके बारे में पूछती है तो वह बताती है कि उसकी पहले वाली ड्रेस खराब हो गई.

क्या परी को धोखा दे रहा राजा?

कोठारी हाउस में राही, अंश से वहां रहने के बारे में पूछती है. ख्याति कहती है कि अंश, प्रार्थना के साथ रह रहा है क्योंकि उसे अंश की जरूरत है. राही फिर गौतम को देखती है और सवाल करती है कि वह कोठारी हाउस में क्या कर रहा. मोटी बा कहती है कि वह उसे लेकर आई है. ये जानकर राही थोड़ी परेशान हो जाती है. प्रेम और पराग इस मौके को संभालने की कोशिश करता है. दूसरी तरफ परी, राही को बताती है कि राजा उससे दूर-दूर रह रहा है. परी कहती है कि उसे लगता है कि राजा उसे धोखा दे रहा है.

यह भी पढ़ें- Anupama में कम स्क्रीन टाइम मिलने पर प्रेम ने किया खुलासा, कहा- फैमिली इमरजेंसी के कारण घर जाना पड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >