Rituraj Singh: अनुपमा फेम एक्टर ऋतुराज सिंह ने इस दुनिया को कहा अलविदा, सीरियल में निभाते थे ये किरदार

Rituraj Singh: पॉपुलर टीवी एक्टर ऋतुराज के सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. इन दिनों एक्टर स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे थे. ऋतुराज का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया.

Rituraj Singh: पॉपुलर टीवी एक्टर ऋतुराज के सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर ने 59 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ऋतुराज ने 19 फरवरी को आखिरी सांस ली. इन दिनों एक्टर स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे थे. वो यशपाल के किरदार में थे. ऋतुराज के सिंह का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. ईटाइम्स टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो, ऋतुराज पैंक्रियाटिक संबंधी किसी बीमारी से पीड़ित थे. हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिवंगत अभिनेता के अच्छे दोस्त अमित बहल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की. अनुपमा के अलावा एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, त्रिदेवियां, दीया और बाती हम और कई सीरियल्स में काम किया था. उन्होंने कई लोकप्रिय वेब शो और फिल्मों में भी काम किया था.

Also Read: Anupama: अनुज से धोखा मिलने के बाद अनुपमा के दिल में ये शख्स लेगा जगह! श्रुति के सामने आएगा सबसे बड़ा सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >