पाकिस्तान के ड्रोन हमलों की नाकामी के बाद अनुपम खेर ने शेयर किया ऐसा वीडियो, कहा- कोई भी मिसाइल हम जमीन पर…

अनुपम खेर ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, मेरे कजिन भाई सुनील खेर ने ये वीडियो अपने घर जम्मू से भेजा है. मैंने उन्हें तुरंत कॉल कर के पूछा कि क्या वह और उनकी फैमिली सेफ है. अपने पोस्ट में उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की है.

जम्मू में हाल ही में पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को भारतीय सुरक्षाबलों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. इस बीच अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर ने दावा किया वीडियो में हमले के दौरान हुआ धमाका साफ दिखाई देता है. उन्होंने लिखा कि जब देश की सुरक्षा की बात आती है, तो उनका और उनके परिवार का भरोसा पूरी तरह भारतीय सेना और सुरक्षाबलों पर होता है. वीडियो को शेयर कर उन्होंने , मेरे कजिन भाई सुनील खेर ने ये वीडियो अपने घर जम्मू से भेजा है. मैंने उन्हें तुरंत कॉल कर के पूछा कि क्या वह और उनकी फैमिली सेफ है. वह थोड़ा हंसा कर उसने गर्व से कहा, भैया! हम भारत में है! हम हिंदुस्तानी है. हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही है. आप टेंशन मत लो. वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे.” जय माता की! भारत माता की जय!

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1920522487110250756?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1920522487110250756%7Ctwgr%5Ed947b70f3f48079864eaab93af5563b951bbf4d3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fanupam-kher-shares-video-from-jammu-after-india-foils-pakistans-drone-attacks-my-cousin-sent-me-this-101746763413695.html

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर का नया प्रोजेक्ट तन्वी: द ग्रेट चर्चा में है. हाल ही में एक्टर ने इसमें गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर इयान ग्लेन की एंट्री करवाई थी और फिर बोमन ईरानी के किरदार के बारे में बताया था. इसके अलावा जैकी श्रॉफ के किरदार की झलक भी उन्होंने एक पोस्टर के जरिए शेयर किया था. पोस्टर में उन्हें एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखाया गया है.

यहां पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में आएगा नया शख्स, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >