Annu Kapoor Doodhiya Badan Remark On Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया के 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' पर बात करते हुए तमन्ना के लिए मिल्की बॉडी शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर तमन्ना को ऑब्जेक्टिफाई करने का आरोप लगाया और जमकर आलोचना की. अब एक्टर ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है.
अन्नू कपूर बोले- अंग्रेजी में बोलते तो किसी को दिक्कत नहीं होती
जूम को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने कहा, "हम करीब 250-300 साल गुलाम रहे हैं. इसलिए अगर अंग्रेजी में मां की गाली भी दे दी जाए तो लोगों को बुरा नहीं लगता. लेकिन वही बात अगर हिंदी में कह दी जाए तो लोगों को चुभ जाती है. हमारी सोच आज भी पूरी तरह आजाद नहीं हुई है. 15 अगस्त 1947 को हमें राजनीतिक आजादी मिली थी, लेकिन मानसिक रूप से हम अभी भी गुलामी से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं. इसलिए अगर कोई 'मिल्की बॉडी' कह दे तो किसी को दिक्कत नहीं होती, लेकिन मैंने हिंदी में 'दूधिया बदन' कहा तो विवाद खड़ा हो गया." अन्नू कपूर का कहना है कि लोगों की प्रतिक्रिया भाषा के आधार पर बदल जाती है और यही इस पूरे विवाद की सबसे बड़ी वजह है.
Annu Kapoor Apologises to Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया से मांगी माफी, कहा- किसी महिला का अपमान नहीं कर सकता
जब अन्नू कपूर से पूछा गया कि क्या उनकी टिप्पणी महिलाओं का अपमान करने वाली थी, तो उन्होंने साफ इनकार किया. उन्होंने कहा, "मैं इस दुनिया का शायद आखिरी इंसान हूं जो किसी महिला या किसी पुरुष का अपमान करने की सोच भी नहीं सकता." उन्होंने तमन्ना से माफी मांगते हुए कहा, "मैं एक परिवार से आता हूं और ऐसी बातें मेरे लिए बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं हैं. मैंने उनसे पहले भी कहा था कि अगर मेरी बात से आपको बुरा लगा हो तो मैं दिल से क्षमा चाहता हूं. आपको अगर बुरा लग गया हो तो कोई समस्या नहीं. रात गयी बात गयी."
ये भी पढ़ें: पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, Vvan के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया क्रेज
