Amitabh Bachchan: 'मेरे बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे…' बिग बी ने अभिषेक के लिए क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर किया खुलासा!

Amitabh Bachchan का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बात कही है. अब इसके सामने आते ही फैंस के मजेदार रिएक्शन की बौछार हो रही है.

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी ट्वीट को लेकर चर्चे में रहते हैं. बीते दिनों उनका एक ट्वीट सामने आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘अब जाने का समय आ गया है.’ इसके बाद बिग बी के फैंस काफी परेशान हो गए थी कि क्या वह रिटायरमेंट ले रहे हैं? हालांकि, बाद में उन्होंने अपने रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के सेट पर इस बात की सफाई देते हुए कहा कि वह सेट से घर वापस जा रहे थे और थक गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा लिखा था. इस बीच उनका अब एक और ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने उत्तराधिकारी पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए देखते हैं इसमें उन्होंने क्या लिखा है, जो सुर्खियां बटोर रहा है.

अमिताभ बच्चन की ट्वीट-

‘मेरे बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे’

अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ करते नजर आते हैं. दोनों पिता-बेटे की जोड़ी को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं. ऐसे में हाल ही जब अभिषेक बच्चन को ताशकंद में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म ‘घूमर’ के लिए अवार्ड मिला, तब अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट के जरिये इसकी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे. पूज्य बाबूजी के शब्द और अभिषेक उसे निभा रहे हैं. नीचे भी पढ़िए, एक नई शुरुआत.’

फैंस ने दिया मजेदार रिएक्शन

बिग बी के इस ट्वीट के वायरल होते ही फैंस के कई मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने X के AI चैटबॉट Grok से ट्वीट का मतलब पूछते हुए लिखा, ‘ग्रोक क्या तुम बता सकते हो इस ट्वीट का मीनिंग क्या है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ग्रोक अमिताभ बच्चन का उत्तराधिकारी बनने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?’ एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘ग्रोक क्या अमिताभ खुद ट्वीट करते हैं? भाई अमित जी क्या कहना चाह रहे हैं, तुझे कुछ समझ आया?’

यह भी पढ़े: Kiara Advani के ‘डॉन 3’ से हाथ खींचते ही झोली में आई इस सुपरस्टार की फिल्म! करोड़ों में वसूली फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >