अमिताभ बच्चन ने इस शख्स के लिए रेखा को जड़ दिया थप्पड़, वजह जान हो जाएंगे हैरान

कहते है अमिताभ बच्चन और रेखा की मोहबब्त अधूरी रह गई है. बॉलीवुड के 80 के दशक में उनके अफेयर के खबरों ने सबका ध्यान खींचा था. उनसे जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी ने एक वजह से रेखा को थप्पड़ मार दिया था.

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की लव स्टोरी आज भी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में सुनने को मिल जाएगी. हालांकि बिग बी ने कभी इस रिश्ते को लेकर बात नहीं की, लेकिन रेखा ने कई बारों इशारों-इशारों में कई बातें कह चुकी है. उनसे जुड़े किस्से अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते है. एक ऐसा ही किस्सा है जब बिग बी ने गुस्से में एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया था.

अमिताभ बच्चन का दिल आ गया था ईरानी डांसर पर

कहते है अमिताभ बच्चन और रेखा की मोहबब्त अधूरी रह गई है. बॉलीवुड के 80 के दशक में उनके अफेयर के खबरों ने सबका ध्यान खींचा था. उनसे जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी ने एक वजह से रेखा को थप्पड़ मार दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म लावारिस की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें एक खूबसूरत ईरानी डांसर थी. इस शूटिंग के दारान उनका दिल उस डांसर पर आ गया था.

रेखा और बिग बी के बीच तीखी बहस

बिग बी और उस डांसर के प्यार की गॉसिप खबरों में छपने लगी थी. ये खबर आग की तरह फैल गई. रेखा तक जब ये बात पहुंची तो उनके गुस्से का ठिकाना ना रहा. एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर पहुंच गई और अमिताभ बच्चन से इस बारे में पूछने लगी. जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने रेखा को कई थप्पड़ मार दिया. इसके बाद एक्ट्रेस काफी गुस्सा हो गई थी.

Also Read: जब रेखा के लिए अमिताभ बच्चन ने कर दी थी एक शख्स की पिटाई, वजह जान हो जाएंगे हैरान!
रेखा ने गुस्से में उठाया था ये कदम

रेखा ने यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया था. हालांकि यश चोपड़ा ने रेखा का काफी मनाया और जया बच्चन को भी फिल्म में काम करने के लिए मना लिया था. इस किस्सा का जिक्र आपको लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल पर मिल जाएगा. वीडियो में रेखा की जीवनी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी का एक अंश दिखाया गया है, जिसमें कथित थप्पड़ की कहानी का जिक्र है.

अमिताभ बच्चन को लगी चोट

वहीं, कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. उन्होंने फैंस को इस बारे में बताते हुए लिखा था, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मैं घायल हो गया हूं .. रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी पसली की मांसपेशी फट गई.. शूट रद्द कर दिया.. एआईजी अस्पताल में सीटी द्वारा डॉक्टर से परामर्श और स्कैन किया हैदराबाद में और घर वापस आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >