वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से प्रभावित अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की. उन्होंने वैभव के नाम एक पोस्ट भी लिखा है. आइए आपको बताते हैं कि इस पोस्ट में बिग बी ने क्या लिखा.

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद जहां टीम का सफर खत्म हो गया. वहीं 15 साल के यंग क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया. मैच हारने के बावजूद क्रिकेट प्रेमी और कई बड़ी हस्तियां वैभव की तारीफ करते नजर आए. इसी कड़ी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी वैभव की जमकर सराहना की है.

अमिताभ बच्चन ने की युवा खिलाड़ी की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी के लिए स्पेशल मैसेज लिखा. बिग बी ने लिखा, “सूर्यवंशी… 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या. इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पाते थे.”

हार के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी

मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी डगआउट में काफी उदास नजर आए. उनकी आंखों में हार का दर्द साफ दिखाई दे रहा था.यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. क्रिकेट फैंस ने वैभव के जज्बे और खेल के प्रति उनके समर्पण की खूब सराहना की.

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी नजर आएंगे. वहीं, साई पल्लवी के फिल्म से जुड़ने की चर्चाएं भी चल रही हैं, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसके अलावा वह नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’का भी हिस्सा है. बिग बी फिल्म में जटायु का अहम किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक उनके रोल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. पिछली बार एक्टर फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें- संजय दत की ‘खलनायक रिटर्न्स’ में लौटेंगे जैकी श्रॉफ ? बोले- कमिश्नर के बिना अधूरी है फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >