Kaun Banega Crorepati 14 के हर एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन लेते हैं तगड़ी फीस, यहां जानिए

अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. केबीसी सीजन 14 टीवी पर आ रहा है और इन दिनों लाइमलाइट में है. बिग बी केबीसी होस्ट करने के लिए कितनी फीस लेते है. चलिए आपको बताते है.

Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 14 Fees: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बर्थडे से पहले उनसे जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. बिग बी 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिग बी फिल्मों के अलावा कौन बनेगा करोड़पति को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. साल 2000 से वो इसे होस्ट कर रहे है. होस्ट करने के लिए एक्टर तगड़ी फीस चार्ज करते है.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 14 इन दिनों टीवी पर आ रहा है. साल 2000 में शुरू हुआ ये क्लिज शो दर्शकों को काफी पसन्द है. हॉटसीट पर अलग-अलग राज्यों के लोग नजर आते है. कई लोग तो सिर्फ अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए शो में आते है. शो के दौरान बिग बी और कंटेस्टेंट के बीच होनेवाली बातचीत दर्शकों को काफी पसन्द आती है.

अमिताभ बच्चन केबीसी के लिए ले रहे तगड़ी फीस

अमिताभ बच्चन शो के शुरूआत से ही इसे होस्ट कर रहे है. हालांकि सिर्फ एक सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था. इस सीजन को होस्ट करने के लिए वो मोटी फीस ले रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी प्रति एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे है. लेकिन इसपर आधिकारिक तरीके से कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: रेखा की इस आदत को पसंद नहीं करते थे अमिताभ बच्चन,बिग बी के शिकायत करने पर एक्ट्रेस ने किया था ऐसे रिएक्ट!
केबीसी 14 को मिले दो करोड़पति

कौन बनेगा करोड़पति 14 को अबतक दो करोड़पति मिल चुके है. कोल्हापुर की गृहिणी कविता चावला पहली करोड़पति बनी और दिल्ली के शाश्वत गोयल दूसरे करोड़पति बने. बता दें कि 13वें सीजन के लिए बिग बी ने 3.5 करोड़ रुपये लिए थे. 12वें सीजन के लिए भी एक्टर ने इतने ही रुपए लिए थे.

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. विकास बहल की ये मूवी काफी इमोशनल कर देने वाली है. इसे लेकर यूजर्स मिला-जुला रिएक्शन दे रहे है. इसमें नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >