Aishwarya Rai संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर किया ये काम, उठने लगे सवाल

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 2007 में शादी किया था. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है. कुछ महीनों से दोनों की तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. अब फिर से ये अफवाह उड़ने लगी है.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश और दुनियाभर से कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. इस शादी के वीडियोज और फोटोज अभी तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. शादी के जश्न में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. हालांकि उनके साथ उनकी बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या नजर नहीं आईं. दोनों अलग से इस शादी में शामिल हुई और ये देखकर फैंस हैरान हो गए. पैपराजी के साथ फोटोज क्लिक करवाते वक्त भी बच्चन परिवार दो भागों में बंटा दिखा. बिग बी के साथ पूरा परिवार था और दूसरी तरफ ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी दिखी.

अभिषेक बच्चन ने किया ये काम, फैंस हुए हैरान

अनंत अंबानी की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने एक बार फिर से उनके डिवोर्स की अफवाहों को हवा दे दी. तलाक की खबरों के बीच अभिषेक ने ऐसा काम किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. जूनियर बच्चन ने तलाक से जुड़ा एक इंस्टा पोस्ट को लाइक लिया. इस पोस्ट पर लिखा था, “जब प्यार आसान होना बंद हो जाता है. जो कपल लंबे समय से मैरिड है, वो अलग रहने लगते हैं. इस फैसले के पीछे उनकी क्या वजह होती होगी और ग्रे डिवोर्स के मामले क्यों बढ़ रहे हैं.”

Also Read: Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कह दी बड़ी बात

कोविड से ठीक होते ही रिसेप्शन में पत्नी ट्विंकल संग पहुंचे अक्षय कुमार, देखें ये वीडियो

सोशल मीडिया पर हो रही ऐसी बात

अभिषेक बच्चन उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने इस पोस्ट को लाइक किया. उनके लाइक करने का एक स्क्रीनशॉट रेडिट पर किसी ने शेयर किया और लोग इसपर बातें बनाने लगे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने एक्टर का बचाव किया और एक नॉर्मल लाइक हो सकता है और कहा इसे उनके पर्सनल लाइफ से नहीं जोड़ना चाहिए. बता दें कि कुछ समय पहले से ही सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक के अलग होने की अफवाह आ रही है. खबरें ऐसी भी थी कि एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ अब नहीं रहती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >