Bhediya के फ्लॉप होने पर अमर कौशिक ने अब तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ की वजह से…

भेड़िया बनाने वाले डायरेक्टर अमर कौशिक ने अब जाकर वजह बताई कि उनकी फिल्म फ्लॉप क्यों हो गई थी. फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी ने काम किया था. अमर ने इसके पीछे दो कारणों के बारे में बताया है.

अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया आपको याद है? फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म में वरुण एक ऐसे व्यक्ति के भूमिका में दिखे, जिसे जंगल में मुठभेड़ के बाद वेयरवोल्फ जैसी शक्तियां मिलती है. मूवी में भारतीय लोककथाओं की अलौकिक कल्पना दिखाई गई है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से खूब तारीफ मिली थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. अब कोमल नाहटा से बात करते हुए फिल्म के फ्लॉप होने पर अमर ने बात की.

फिल्म भेड़िया के फ्लॉप होने के पीछे की वजह आई सामने

फिल्म एनालिसिस कोमल नहाटा के गेम चेंजर्स पॉडकास्ट में अमर कौशिक ने फिल्म भेड़िया के फ्लॉप होने के पीछे की वजह बताई. अमर ने कहा, ”दो चीजें थी दो मुझे बाद में समझ आई, एक तो उसी टाइम आ गई थी. स्त्री 2 के साथ जैसे दो अन्य फिल्मे रिलीज हुई थी, भेड़िया का क्लैश ‘दृश्यम 2’ के साथ हुआ और ये एक अच्छी फिल्म थी. ये हमारे फिल्म के रिलीज होने से एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और इसने बहुत ज्यादा बज क्रिएट किया था. सब वहीं देखने जा रहे थे. मैंने फिल्म यंग क्राउड को टारगेट करके बनाया था और उस समय एग्जाम हो रहे थे. छात्रों को इसके बारे में पता नहीं चला. उन्हें ओटीटी रिलीज के बाद इसके बारे में पता चला और उन्होंने इसे बहुत पसंद किया. ”

भेड़िया ने कितनी कमाई की थी ?

फिल्म भेड़िया साल 2022 नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन दुनियाभर में किया था. वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी ने काम किया था. ये एक हॉरर कॉमेडी थी. स्त्री 2 वरुण धवन ने भेड़िया वाले अपने किरदार भास्कर को दोहराया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था. भेड़िया 2 के साथ एक्टर वापसी कर रहे हैं.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >