Alpha Teaser: शिव रवैल की फिल्म ‘अल्फा’ का मोस्ट अवेटेड टीजर फाइनली रिलीज हो गया है. इसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल की झलक देखने को मिल रही है. यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली ड्रामा एक सीक्रेट एजेंसी के लिए काम करने वाले नए जासूस की कहानी को दिखाती है. टीजर में दिखाया गया है कि आलिया को उसके 18वें बर्थडे पर पापा बॉबी से खास तोहफा मिलता है.
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर आउट
‘अल्फा’ के टीजर की शुरुआत बाप-बेटी की क्यूट सी डेट से शुरू होती है. जहां बॉबी, बेटी आलिया को कहते हैं कि 18वां जन्मदिन मुबारक हो.. वह कहती है कि थैंक्यू पापा, ये जो आपने किया है मेरे लिए, यह बहुत मायने रखता है. फिर वह उसे एक कमरे की चाबी देते हैं और कहते हैं 34वां फ्लोर, 3418… आलिया पूछती है कि वहां करना क्या है, तब बॉबी कहते हैं, वहीं जिसके लिए मैंने तुम्हें ट्रेनिंग दी है.
टीजर में हैं जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न
टीजर जल्द ही तेजी पकड़ता है और दिखाता है कि कैसे बचपन से ही बॉबी ने आलिया के किरदार को ट्रेनिंग दी है. वह उसे ‘अल्फा’ ऑर्गनाइजेशन का सिंबल भी टैटू के तौर पर बनवाते हैं और साथ ही भारत के अगले दौर के सैनिकों को तैयार करने वाले सीक्रेट प्रोग्राम के बारे में सब कुछ बताते हैं. टीजर में आगे, आलिया एक्शन मोड में आकर जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखती हैं, लेकिन क्लिप के अंत में यह होता है कि पिता गर्व से भरे हुए हैं. जब बेटी अपना मिशन फाइनली पूरा कर लेती है.
‘अल्फा’ के बारे में
‘अल्फा’ के डायरेक्टर शिव रवैल हैं और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं. ‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो ‘एक था टाइगर’ (2012), ‘टाइगर जिंदा है’ (2017), ‘वॉर’ (2019), ‘पठान’ (2023), ‘टाइगर 3’ (2023) और ‘वॉर 2’ (2025) के बाद आ रही है.
यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, CM रेखा गुप्ता बोली- शानदार, दिल्ली में हुई टैक्स फ्री
