Allu Arjun: संध्या थिएटर की घटना पर अल्लू अर्जुन ने किया रिएक्ट, हुए भावुक, कहा- मेरे चरित्र की हत्या की जा रही

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 प्रीमियर के दौरान हुए भगदड़ में अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने उस हादसे को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया.

Allu Arjun: 4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2’ की प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक दुखद घटना घटी. थियेटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में एक महिला की जान चली गई और एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्जुन ने इस स्थिति पर दुख जताया. इस दौरान वह काफी भावुक दिखे. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे उन्हें जज न करें.

संध्या थिएटर की घटना पर क्या बोले अल्लू अर्जुन

दरअसल, शनिवार को तेलंगाना विधानसभा सीएम रेवंत रेड्डी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने संध्या थियेटर मामले को लेकर अल्लू अर्जुन पर गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर ने इसपर रिएक्ट करते हुए उस हादसे को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया. एक्टर ने सिनेमाघरों को अपना मंदिर बताया और कहा कि उन्हें यह दुख है कि ऐसा कुछ हुआ. अल्लू ने कहा, “मेरी ओर से कही गई चीजों के बारे में बहुत सारी गलत जानकारी, झूठे आरोप और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही है. मुझे अपमानित महसूस होता है और मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है. लोग मुझे 20 साल से जानते हैं, क्या मैं ऐसा बोलूंगा? मैं काम पर जाने में भी असमर्थ हूं.”

जानें पुष्पा 2: द रूल का कलेक्शन

सुकुमार निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द रूल अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. अल्लू अर्जुन की फिल्म सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर धमा�� मचा रही है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिन में दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. हिंदी भाषा में मूवी ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी कि पुष्पा 2 9 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए ये क्लियर कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है. फिल्म 56 दिनों के बाद ही ओटीटी पर आ सकती है. साथ ही उन्होंने दर्शकों को सिनेमाघरों में मूवी एंजॉय करने के लिए कहा.

Also Read- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

Also Read- Pushpa 2 Success: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सुनामी आ गई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >