VIDEO: पुष्पा एक्टर से जब मिलने पहुंचे बाहुबली के भल्लालदेव, फोन पर लगे रहे अल्लू अर्जुन, फिर हुआ कुछ ऐसा….

अल्लू अर्जुन और राणा दग्गुबाती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अल्लू, बाहुबली फेम राणा से जिस अंदाज में मिलते हैं, उसे देखकर आप एक्टर के फैन हो जाएंगे.

हैदराबाद के संध्या थिएटर में महिला की मौत मामले में पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर गिरफ्तार किया गया था. अगले दिन अल्लू को जमानत मिल गई थी. अंतरिम जमानत मिलने के बाद एक्टर जब अपने घर लौटे तो उनसे मिलने कई दोस्त और रिश्तेदार आए. इसमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, नागा चैतन्य, पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार का नाम शामिल है. हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान राणा और अल्लू के एक वीडियो पर फैंस का गया. वीडियो में अल्लू कुछ ऐसा करते दिखे, जिसके बाद यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

अल्लू अर्जुन के इस अंदाज पर दिल हार गए फैंस

दरअसल, राणा दग्गुबाती और अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें अल्लू से मिलने राणा आते हैं, तब पुष्पा 2 एक्टर फोन पर किसी से बातचीत करते दिखते हैं. अल्लू से राणा हाथ मिलाते हैं. हालांकि पुष्पा 2 एक्टर को बिजी देख राणा जाने लगते हैं, लेकिन अल्लू उसका हाथ पकड़ लेते है और जाने नहीं देते. कॉल खत्म होने के बाद अल्लू अपना फोन किसी और देते हैं और राणा को गले लगा लेते हैं. जिस तरह से अल्लू, राणा का हाथ पकड़ते हैं और उसे मिले बिना जाने नहीं देते, इसपर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

अल्लू अर्जुन से मिलने पहुंचे थे कई स्टार्स

अल्लू अर्जुन के जेल से वापस घर लौटने पर उनसे मिलने कई साउथ स्टार्स पहुंचे थे. एक्टर से मिलने आने वालों का वीडियो भी सामने आया था. एक वीडियो एक्टर की पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके बच्चों का था. अल्लू जेल से वापस आते ही जैसे ही अपनी कार से नीचे उतरते हैं, उनसे पहले बच्चे मिलने आते हैं. फिर उनकी पत्नी स्नेहा आती है और एक्टर को हग करती है. हग करने के दौरान वह काफी भावुक हो जाती है और उनेक आंखों से आंसू बहने लगते हैं.

Also Read- Allu Arjun Wife: ग्लैमर की दुनिया से दूर अल्लू अर्जुन की पत्नी ने खुद बनाई पहचान, स्नेहा रेड्डी के प्यार में ऐसे झुका ‘पुष्पा’

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 12: पुष्पा 2 की बादशाहत कायम, 12 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़, यश की KGF चैप्टर 2 को पछाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >