क्या यश की दखलअंदाजी ने बिगाड़ दिया Toxic का खेल? अक्षय ओबेरॉय बोले- एक ही इंसान ने डायरेक्ट किया

यश की ‘टॉक्सिक’ से जुड़े विवाद पर फिल्म के अक्षय ओबेरॉय ने अपनी बात रखी है. फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बीच यश की कथित दखलअंदाजी को लेकर उठ रहे सवालों पर एक्टर ने अपने सेट एक्सपीरियंस का राज खोला.

Toxic: यश की जिस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचने की उम्मीद थी, उसका सफर काफी निराशाजनक रहा. ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बड़े स्केल और जबरदस्त बज के साथ थियेटर्स में दस्तक दी, लेकिन रिलीज के बाद कहानी और बोल्डनेस को काफी ट्रोल किया गया. फिल्म की असफलता के बीच यश की कथित दखलअंदाजी को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आईं. अब अक्षय ओबेरॉय ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया.

क्यों टॉक्सिक को असफलता का सामना करना पड़ा

जब अक्षय से पूछा गया कि उनके हिसाब से फिल्म कहां चूक गई, तो उन्होंने कहा कि ये एनालाइज करना आसान नहीं है. यूट्यूब पर कड़क संग बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म ने कुछ नया दिखाने की कोशिश थी और इसे इंटरनेशनल स्केल पर बनाया गया था, लेकिन आखिर में फिल्म अपने टारगेट ऑडियंस तक उस तरह नहीं पहुंच पाई, जैसा टीम चाहती थी.

यश टॉक्सिक फिल्म, फोटो - इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: Toxic को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच यश के सपोर्ट में आए ये 2 स्टार्स, बोले- हमने वो फिल्म बनाई जो बनाना चाहते थे

क्या यश की दखलअंदाजी बनी फिल्म की वजह?

टॉक्सिक में यश की दखलअंदाजी पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे अनुभव में मुझे ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला. जिन लोगों ने फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदा है, उन्हें अपनी राय रखने और फिल्म का पोस्टमार्टम करने का पूरा अधिकार है. लोगों के अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैं और वे वहां जो चाहें लिख सकते हैं, लेकिन मैं सेट पर मौजूद था और मुझे पता है कि मुझे एक ही इंसान ने डायरेक्ट किया था और वह थीं गीतू मोहनदास. मैं सच में उम्मीद करता हूं कि मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिले.”

टॉक्सिक यश, फोटो- इंस्टाग्राम

यश की तारीफ में क्या बोले अक्षय ओबरॉय

अक्षय ने यश की तारीफ करते हुए कहा, “वह अपने आप में बिल्कुल अलग इंसान हैं. एक व्यक्ति के तौर पर वह कैसे हैं, इसे किसी को समझाना मेरे लिए मुश्किल है. मैं पहले से ही यश का फैन था. उनकी ऑरा ही अलग है. जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, तो मैं भी उनसे काफी इम्प्रेस हुआ. वह अपने आप में एक वन-मैन शो हैं. उन्होंने अकेले दम पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म को पैन-इंडिया फेनोमेनन बना दिया.”

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर वायरल हुआ Toxic का ये सीन, यश-नयनतारा का भाई-बहन वाला प्यार देख भर आएंगी आंखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >