‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…

इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म केसरी चैप्टर 2 में नजर आ रहे हैं. इस बीच खिलाड़ी कुमार ने अपनी लाइफ के सबसे बड़े डर को लेकर बात की है. इसके अलावा एक्टप ने कहा कि आलोचना दुख देती है और जब ये दिल से आती है तो ये आपको बेहतर बनाती है.

अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. इन दिनों वह ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और दर्शकों को पसंद आ रही है. खिलाड़ी कुमार ने एक बातचीत में बताया कि उन्हें दर्शकों से मिलने वाला पॉजिटिव और नेगेटिव फीडबैक कितना मायने रखता है. एक्टर ने यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि उनके काम पर अगर कोई प्रतिक्रिया ही न आए, तो उन्हें सबसे ज्यादा डर उसी बात का लगता है.

अक्षय कुमार बोले- ऑडियंस ही मालिक है

अक्षय कुमार ने जी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक इंटरव्यू में कहा, “ऑडियंस ही मालिक है क्योंकि वे पूरी चीज के लिए पैसे देते हैं. जब वह मेरे लिए तालियां बजाते हैं तो ये मेरे लिे मोटिवेशन बन जाता है और जब वह आलोचना करते हैं, तो मैं इसे इग्नोर नहीं करता. चाहे वह स्क्रिप्ट चुनना हो या रोल चुनना. ये पहले बहुत बार हो चुका है, जब लोगों ने कहा कि कुछ अलग करो. इस वजह से मैं अलग-अलग तरह की मूवीज करता हूं. आलोचना दुख देती है और जब ये दिल से आती है तो ये आपको बेहतर बनाती है.

‘मेरा सबसे डर है कि…’

अक्षय कुमार ने अपनी लाइफ के सबसे बड़े डर के बारे में बात की. उन्होंने कहा, हेलीकॉप्टर से गिरने के अलावा, मेरा सबसे डर है कि एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई मैसेज नहीं आएगा. उस दिन मुझे लगेगा की मेरी बारी खत्म हो गई. मेरी जरूरत नहीं है. मुझे लगता है यही वजह है कि मैं रुकना नहीं चाहता. ये छोटी सी लाइफ है. मैं आराम नहीं करना चाहता हूं और अपनी लाइफ को छोटा बनाना चाहता हूं. मैं चाहता हूं यह बड़ी हो. मैं तब आराम करूंगा जब इस दुनिया में नहीं रहूंगा. मैं तब तक काम करता रहूंगा जब तक मुझे कोई ना रोके”

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >