Akshay Kumar Suniel Shetty Paresh Rawal Reunion: कॉमेडी ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ 23 जून को रिलीज किया गया. मुंबई में ग्रैंड इवेंट रखा गया. जहां राजू, श्याम और बाबूराव की जोड़ी ने साथ आकर पूरी लाइमलाइट बटोर ली. उनका रीयूनियन देख फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए.
एक फ्रेम में नजर आए राजू, श्याम और बाबूराव
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने इवेंट से पहले पैपराजी को पोज दिए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राजू, श्याम और बाबूराव की आइकॉनिक तिकड़ी को साथ देखकर एक यूजर ने लिखा, ”आप लोग जल्दी से हेरा फेरी 3 बनाओ.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप लोगों की जगह कोई नहीं ले सकता.”
Akshay Kumar Paresh Rawal Dispute Regarding Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय और परेश रावल में हुआ था विवाद
दरअसल हेरा फेरी 3 का विवाद लगातार बढ़ रहा है. बीते दिनों खबरें आई कि परेश रावल ने फिर से फिल्म छोड़ दी है. खबरें यह भी सामने आई थीं कि अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी और करोड़ों रुपये के हर्जाने की मांग की गई थी. बाद में ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट लौटाकर और अतिरिक्त भुगतान करके मामले को सुलझा लिया. हालांकि अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
Welcome To The Jungle Release Date: वेलकम टू द जंगल कब होगी रिलीज
वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें तो यह मल्टी स्टारर फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, फरीदा जलाल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स की टोली है.
यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा
यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच
