रवीना टंडन संग दोबारा काम करने पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान, बोले- पहले हीरोइन थी अब हीरोइन की मां

Akshay Kumar On Raveena Tandon: अक्षय कुमार ने सालों बाद रवीना टंडन संग काम करने पर बात की. उन्होंने कहा कि पहले भी वह तब भी मेहनती थी और अब भी हैं. एक्टर ने एक जबरदस्त किस्सा भी शेयर किया.

Akshay Kumar On Raveena Tandon: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों कलाकारों ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी. अब लंबे समय बाद यह जोड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक साथ दिखाई देगी. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ दोबारा काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात की. एक्टर ने बताया कि इतने साल बीत जाने के बावजूद रवीना के काम करने का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला है.

रवीना टंडन को लेकर अक्षय कुमार ने सुनाया एक किस्सा

एक पुराना किस्सा याद करते हुए अक्षय ने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूरज डूबने वाला था और टीम के पास सीन पूरा करने के लिए बहुत कम समय बचा था. उस वक्त रवीना को कॉस्ट्यूम बदलकर तुरंत सेट पर वापस आना था, लेकिन उनका ग्रीन रूम काफी दूर था. ऐसे में समय पर लौटना असंभव लग रहा था. उस स्थिति में रवीना ने समय बचाने के लिए एक जनरेटर वैन में ही कपड़े बदले और कुछ ही मिनटों में तैयार होकर शूटिंग के लिए वापस पहुंच गईं. यह घटना आज भी याद है क्योंकि वो मेहनत और अपने काम के प्रति काफी सीरियस रहती हैं. वो तब भी मेहनती थी और अब भी हैं.

अक्षय बोले- पहले रवीना हीरोइन थी, अब वह हीरोइन की मां हैं

रवीना के एक्टिंग करियर पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि समय के साथ उनमें कई बदलाव आए हैं और वह एक शानदार अभिनेत्री के रूप में और भी निखरी हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले रवीना फिल्मों की हीरोइन हुआ करती थीं और अब वह एक हीरोइन की मां भी हैं. उनका इशारा राशा थडानी की ओर था.

कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है. यह पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म में अक्षय और रवीना के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे कई बड़े कलाकार हैं. कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: घर छोड़कर चला गया करण, नंदिनी-दामिनी की हुई जबरदस्त बहस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >