Haiwaan में विलेन का रोल निभाने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार आसान होना लगता है बोरिंग

Akshay Kumar on Haiwaan: प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय कुमार अपनी हीरो वाली इमेज छोड़कर विलेन का किरदार निभाने वाले हैं. इस फैसले पर एक्टर ने कहा कि कई बार आसाना होना बोरिंग हो जाता है.

Akshay Kumar on Haiwaan: अक्षय कुमार अब अपनी कॉमेडी फिल्मों वाली इमेज से हटकर कुछ नया ट्राय करने वाले हैं. प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में खिलाड़ी कुमार पहली बार एकदम नेगेटिव किरदार में दिखेंगे. फिल्म में वह सैफ अली खान के सामने विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं.

हैवान में विलेन का रोल निभाने पर किया बोले अक्षय कुमार

एचटी संग इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने नेगेटिव रोल पर बात की. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही नेगेटिव किरदारों को निभाना ज्यादा पसंद करते हैं. एक्टर ने कहा, ''सच कहूं तो, मुझे बहुत राहत मिली. विलेन की भूमिका निभाना हमेशा से ही दिलचस्प लगता है. मुझे लगता है कि विलेन को हीरो के मुकाबले कहीं ज्यादा इंटरेस्टिंग किरदार निभाने का मौका मिलता है."

Why Playing Hero Role Is Boring: हीरो का किरदार निभाना क्यों है बोरिंग

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि हीरो के किरदारों से अक्सर परफेक्ट होने की उम्मीद की जाती है. उन्हें सिर्फ अच्छा दिखना, अच्छा करना और लोगों के लिए एक रोल मॉडल बनकर सामने आना होता है. वहीं, अक्षय को खुद चैलेंज पसंद हैं. उनके मुताबिक आसान चीजें अच्छी होती हैं, लेकिन कई बार आसान होना बोरिंग भी लग सकता है. अक्षय ने आगे कहा, ''पिछले दो साल से प्रियदर्शन के साथ शूटिंग करने से मेरे अंदर अपने काम को लेकर एक नया प्यार पैदा हुआ है. वह मेरी रूह के उस हिस्से के लिए दवा की तरह हैं, जो काम करना चाहता है.''

Akshay Kumar Says Saif Is The hero, I am The Villain: अक्षय कुमार बोले- 'सैफ हीरो हैं, मैं विलेन'

'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान इस बार एक-दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे. ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने कहा, "सैफ हीरो हैं और मैं विलेन हूं. तो इस बार हम एक-दूसरे को परेशानी से निकालने की कोशिश नहीं कर रहे, बल्कि एक-दूसरे के लिए ज्यादा से ज्यादा परेशानी खड़ी करने में लगे हैं." दोनों एक्टर्स ने पहले 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी' और 'कीमत' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Trailer X Review: हैवान हिट या फुस्स... ट्रेलर देख नेटिजन्स बोले- रोंगटे खड़े कर देने वाला, ओवनिंग डे कलेक्शन भी किया रिवील

Akshay Considers Priyadarshan A Filmmaking Genius: प्रियदर्शन को 'फिल्ममेकिंग जीनियस' मानते हैं अक्षय

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन 'हैवान' में कहानी काफी डार्क जोन में जाती है. एक्टर ने कहा, ''मैं प्रियदर्शन को फिल्ममेकिंग का जीनियस मानता हूं. वह उन बेहद कम डायरेक्टर्स में से हैं, जो अलग-अलग तरह की फिल्में बनाने की काबिलियत रखते हैं. सिनेमा के डार्क साइड को दिखाने में भी उनका टैलेंट कमाल का है. इसका उदाहरण हम सभी ओरिजिनल ‘भूल भुलैया’ में देख चुके हैं.''

About Haiwaan: हैवान के बारे में

'हैवान' प्रियदर्शन की 2016 में आई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >