Akshay Kumar की एक्स गर्लफ्रेंड रवीना टंडन की बेटी से हुई टक्कर, फिर जो किया वो देखकर लोग हैरान, VIDEO

Akshay Kumar and Rasha Thadani Viral Video: अक्षय कुमार का एक्स गर्लफ्रेंड रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से अवॉर्ड शो में आमना-सामना हुआ, जिसका वीडियो वायरल अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. ऐसे में जानें कैसे रहा दोनों के बीच का दिलचस्प पल और फैंस ने क्या कहा?

Akshay Kumar and Rasha Thadani Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से मिलते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो हाल ही में आयोजित बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स का है, जिसमें अक्षय कुमार समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए थे. इवेंट के दौरान जैसे ही अक्षय की नजर राशा पर पड़ी, वह तुरंत उनके पास गए और गर्मजोशी से हाथ मिलाया. राशा भी अक्षय को देखकर मुस्कुराईं और खड़ी होकर उनका अभिवादन किया.

इस छोटे से पल ने सोशल मीडिया पर बड़ा असर डाला है. वीडियो में अक्षय कुमार फॉर्मल सूट में दिखाई दिए, जबकि राशा ने शिमरी गाउन पहना हुआ था. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस मुलाकात को लेकर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, “ये शायद कह रहे होंगे कि तुम्हारा पिता मैं होता, बस थोड़ी सी कमी रह गई…” एक अन्य यूजर ने कहा, ‘अक्की पूछ रहे होंगे कि बीटा मम्मी कैसी हैं?’

मालूम हो कि 1995 के दौर में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की चर्चा पूरे बॉलीवुड में थी. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की सगाई तक हो चुकी थी, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके कुछ सालों बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली और रवीना ने भी आगे बढ़ते हुए अपने परिवार की शुरुआत की.

अक्षय और राशा की यह मुलाकात पुराने दौर की यादें ताजा कर गई और फैंस भी इस नजारे को देखकर इमोशनल और हैरान दोनों हो गए.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Review: चेहरे पर किलर का मास्क और हाथ में माइक… अपनी ही फिल्म का रिव्यू लेने थिएटर्स में पहुंचे अक्षय कुमार, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >