Golmaal 5: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘गोलमाल 5’ एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एंट्री, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म में काम करने के लिए मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी पूरी डिटेल.
अक्षय कुमार को मिल रहे हैं कितने पैसे?
IANS की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म में सिर्फ 18 से 22 दिनों की शूटिंग करेंगे, लेकिन इसके लिए वह 35 से 40 करोड़ रुपये ले रहे हैं. यह सुनकर हर कोई हैरान है क्योंकि यह रकम फिल्म के मेन हीरो अजय देवगन की शुरुआती फीस से भी ज्यादा है. असल में, अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए वह फिल्म के मुनाफे (प्रॉफिट) में हिस्सा लेंगे, जबकि अक्षय ने अपनी फीस पहले ही तय कर ली है.
क्या अक्षय कुमार होंगे फिल्म के मेन हीरो?
जब से अक्षय के आने की खबर आई है, फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वह अजय देवगन की जगह लेंगे? इस पर हाल ही में अक्षय कुमार ने News 18 से बातचीत में कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे ‘गोलमाल’ जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने के लायक समझा गया. फिल्म के असली हीरो अजय देवगन ही हैं, मैं मेन रोल में नहीं हूं. पर इसमें बुरा क्या है? अगर मुझे कहानी पसंद आती है, तो मैं फिल्म जरूर करता हूं.” अक्षय ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि वह लीड रोल में नहीं हैं, उनका किरदार बहुत मजेदार है.
कौन-कौन दिखेगा इस बार फिल्म में?
अक्षय कुमार के आने से फिल्म में नई जान आ गई है, लेकिन पुराने कलाकार भी अपनी जगह पर बरकरार हैं. ‘गोलमाल 5’ में आपको वही पुरानी और चहेती टीम देखने को मिलेगी:
- अजय देवगन (गोपाल के रूप में)
- अरशद वारसी (माधव)
- तुषार कपूर (लकी)
- श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू (लक्ष्मण)
रिपोर्ट की मानें तो शर्मन जोशी भी इस बार वापसी कर सकते हैं.
