Akhanda 2: गॉड ऑफ मासेस नंदमूरी बालकृष्ण 3 साल बाद लेकर आ रहे हैं अपनी ब्लॉकबस्टर 'अखंडा' का सीक्वल, डिटेल्स इनसाइड

Akhanda 2: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और डायरेक्टर बोयापति श्रीनु तीन ब्लॉकबस्टर देने के बाद अपने चौथे फिल्म के लौट हाथ मिला चुके हैं. फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में हैं.

Akhanda 2: गॉड ऑफ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण और डायरेक्टर बोयापति श्रीनु तीन बार ब्लॉकबस्टर देने के बाद एक बार फिर बॉक्सऑफिस के मीटर तोड़ने को तैयार हैं. इससे पहले निर्देशक-एक्टर की जोड़ी ने सिम्हा, लीजेंड और अखंडा के लिए हाथ मिलाया था. अब निर्देशक ने अपनी चौथी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जो साल 2021 की अखंडा का सीक्वल है. इस फिल्म का टाइटल ‘अखंडा 2-तांडवम’ है.

अखंडा 2 की अनाउंसमेंट

बोयापति श्रीनु की निर्देशित फिल्म ‘अखंडा 2’ में साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल में हैं. बता दें कि बोयापति श्रीनु के साथ सुपरस्टार नंदमुरी की एक साथ यह चौथी फिल्म है. फिल्म के निर्माताओं ने आज फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पूजा सेरेमनी के दौरान की.

अखंडा 2 की शूटिंग शुरू

नंदमुरी बालकृष्ण ने भी फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखा, ‘सिम्हा, लीजेंड और अखंडा… सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक के बाद एक और ब्लॉकबस्टर ‘अखंडा 2′ की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बार हमारी सहयोग दुनियाभर में धमाल मचाएगा. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है’. बता दें कि टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में हमें शिवलिंग, डमरू और तांडव की झलक देखने को मिल रही है.

Also Read: Fauji 2: बिग बॉस 17 के बाद शाहरुख की ‘फौजी’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे विक्की जैन, साथ में नजर आएंगी ये पॉपुलर एक्ट्रेस

Also Read: Dhoom 4: रणबीर कपूर ना लाया लुक देख फैन्स हुए बावले, ट्रोल हुई नई लुक 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >